IAS Transfer: वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

Ias transfer ।राज्य शासन ने गृह विभाग में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी जेएन कंसोटिया को सौंपी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस आशय के आदेश शुक्रवार को जारी किए है।
मिली जानकारी अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश में प्रशासन अकादमी के महानिदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे जेएन कंसोटिया को अपर मुख्य सचिव गृह विभाग पदस्थ किया गया है।
दो दिन पहले एसीएस बनाकर आवासीय आयुक्त नई दिल्ली के साथ लोक परिसंपत्ति विभाग के एसीएस बनाए गए अनिरुद्ध मुखर्जी को राजस्व मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।
लोक परिसंपत्ति विभाग की जिम्मेदारी यथावत रखी गई है। आवासीय आयुक्त नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी को सौंपा गया है।







