IAS transfer: राज्यपाल के सचिव होंगे सी आर प्रसन्ना

Ias transfer।राज्य सरकार ने सोमवार को आईएएस अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए है। मिली जानकारी अनुसार आईएएस डॉ आर.प्रसन्ना को राज्यपाल का सचिव बनाया गया है।
एस. प्रकाश को परिवहन विभाग के सचिव पद पर पदस्थ करते हुए परिवहन विभाग के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
2007 बैच के आईएएस यशवंत कुमार को ग्रामोद्योग विभाग के सचिव के पद पर पदस्थ करते हुए संसदीय कार्य विभाग ग्राम उद्योग हथकरघा विकास विपणन संघ, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।






