Surajpur: नगरीय निकाय के लिए अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी

Surajpur/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के लिए नाम वापस लेने के अंतिम तिथि बीत जाने के पश्चात्  निकायों नगर पालिका परिषद सूरजपुर एवं नगर पंचायत (बिश्रामपुर, जरही, भटगांव, प्रतापपुर) के संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।

    निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की जारी गई सूची के अनुसार नगर पालिका परिषद सूरजपुर से अध्यक्ष पद के लिए 02 एवं 11 अभ्यर्थियों के नाम वापसी के बाद पार्षद पद के लिए 56 उम्मीदवार हैं।

नगर पंचायत बिश्रामपुर से अध्यक्ष पद के लिए 03 एवम 02 अभ्यर्थियों के नाम वापसी के बाद पार्षद पद के लिए 47, नगर पंचायत जरही से अध्यक्ष पद के लिए 05 और 03 अभ्यर्थियों के नाम वापसी के बाद पार्षद पद के लिए 47,नगर पंचायत भटगांव से अध्यक्ष पद के लिए 08 और 07 अभ्यर्थियों के नाम वापसी के बाद पार्षद पद के लिए 42 और नगर पंचायत प्रतापपुर से अध्यक्ष पद के लिए 02 और 04 अभ्यर्थियों के नाम वापसी के बाद पार्षद पद के लिए 29 उम्मीदवार हैं।

निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन भी संबंधित रिटर्निंग आफिसर द्वारा कर दिया गया है।

थानेदार तोप सिंह की दादागिरी...तहसीलदार को दिया गाली..किया मारपीट..कहा..रूक..थाना आकर बताता हूं...तहसीलदारों ने भी खोला मोर्चा

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *