IAS Transfer : प्रशासनिक फेरबदल, 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 5 को मिला एडिशनल चार्ज

IAS Transfer। Bhopal।सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानंतरण किया है। एक साथ 9 आईएएस अफसरों को तत्काल प्रभाव ने नया पदभार संभाल का निर्देश दिया गया ह।

Ias transfer।सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले और नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। कई विभागों के सचिव और आयुक्त बदले गए गए हैं। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।

बैच 2003 के आईएएस अधिकारी निशांत वरवड़े को सचिव, मध्य प्रदेश शासन, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है।

पहले वह उच्च शिक्षा मध्य प्रदेश भोपाल के आयुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वहीं अब उच्च शिक्षा के नए आयुक्त पद पर प्रबल सिपाहा को तैनात किया गया है।

राज्य सरकार ने डॉ राजेश राजौड़ा को अपर मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन, नर्मदा घाटी विकास निगम पद पर नियुक्त किया है।

इसके अलावा उप अध्यक्ष, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण एवं प्रबंध संचालक, नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कंपनी लिमिटेड, वी.क.अ-सह- सदस्य, पुनर्वास नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण और अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

संजय दुबे को अपर मुख्य सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। इसके अलावा उन्हें अपर मुख्य सचिव, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

नीरज मंडलोई, अपर मुख्य सचिव मध्य विभाग को स्थानांतरित करके अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंप गई है। इसके अलावा उन्हें अपर मुख्य सचिव, ऊर्जा विभाग और अपर मुख्य सचिव, लोक सेवा प्रबंधन विभाग का एक्स्ट्रा चार्ज मिला है।

ढाका में कूटनीतिक हलचल: शेख हसीना के इंटरव्यू पर बांग्लादेश का विरोध

संजय कुमार शुक्ल अब सामान्य प्रशासन विभाग के नए अपन मुख्य सचिव होंगे। इसके अलावा उन्हें सचिव, सा.प्र.वि (मा.अ.प) तथा विधिक एवं सतर्कता प्रकोष्ठ और मुख्य सचिव (समन्वय), मुख्य सचिव कार्यकाल, मुख्य सचिव, योजना आर्थिक एवं संख्यायिकी विभाग और अध्यक्ष, कर्मचारी चयन मंडल अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

डीपी आहूजा को सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें प्रमुख सचिव, मछुआरा कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग और प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश आयुष विभाग के पद का अतिरिक्त प्रभार भी मिला है।

2002 के आईएएस अधिकारी एम सेल्वेंद्रन को कार्मिक, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह सचिव मध्य प्रदेश शासन किसान कल्याण तथा कृषि विभाग विकास विभाग पद पर कार्यरत थे।

बैकज 2015 के आईएएस अधिकारी राखी सहाय, प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश वित्त निगम इंदौर को स्थानांतरित करके मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के सचिव पद की जिम्मेदारी सौंप गई है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *