IAS Amitabh Jain: छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन को रिटायरमेंट के बाद मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी? इस पद पर हो सकती है तैनाती!

रायपुर।छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन (IAS Amitabh Jain) 30 सितंबर को रिटायर होने वाले हैं। उनके रिटायरमेंट के बाद उनकी अगली पोस्टिंग को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

अमिताभ जैन (IAS Amitabh Jain) ने पहले मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए इंटरव्यू दिया था, लेकिन यह मामला अभी highcourt में लंबित है।

इसके अलावा, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे उनके इस पद पर नियुक्ति की संभावना कम लग रही है।

इसी बीच, एक और अहम पद खाली हो रहा है। छत्तीसगढ़ बिजली विनियामक आयोग के मौजूदा चेयरमैन हेमंत वर्मा 19 सितंबर को अपना पद छोड़कर त्रिपुरा जा रहे हैं।

उनका कार्यकाल अभी बाकी था, लेकिन त्रिपुरा में उन्हें तीन साल का अतिरिक्त समय मिलेगा, क्योंकि वहां इस पद के लिए आयु सीमा 65 वर्ष है।

जानकारों का मानना है कि अमिताभ जैन (IAS Amitabh Jain) को बिजली विनियामक आयोग का नया चेयरमैन बनाया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो वे इस पद पर करीब पौने पांच साल तक रहेंगे।

हेमंत वर्मा के पद छोड़ने के बाद ऊर्जा विभाग जल्द ही इस पद के लिए विज्ञापन जारी कर सकता है। अगर अमिताभ जैन का चयन होता है तो यह उनके लिए एक बड़ी पोस्ट-रिटायरमेंट पोस्टिंग होगी।

राज्योत्सव के मंच से बोले पीएम मोदी : राज्य निर्माण के समय गांवों तक पहुंचना मुश्किल था, आज 40 हजार किलो मीटर तक सड़कों का नेटवर्क..

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *