आईएएस रानू साहू को हाईकोर्ट का झटका…जमानत देने से किया इंकार…जेल में बन्द सूर्यकांत तिवारी को भी कोर्ट ने किया निराश

लम्बे समय से जेल में बन्द रानू और सूर्यकांत को गहरा झटका

बिलासपुर—कोयला घोटाला मामले में आरोपी बनायी गयी निलंबित आईएएस रानू साहू और कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी को कोर्ट से गहरा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने दोनो की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। जानकारी देते चलें कि कोयला घोटाला मामले में ईडी ने कोयला व्यापारी सूर्यकांत तिवारी और निलंबित आईएएस रानू साहू को गिरफ्तार किया है। दोनो लम्बे समय से जेल में है।
 
                    दोनों ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर किया। हाईकोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान सूर्यकांत तिवारी और रानू साहू कि अपील को खारिज कर दिया। जमानत याचिका की सुूनवाई जस्टिस नरेंद्र कुमार व्यास की सिंगल बेंच में हुई। बताते चलें कि मामले में पहले हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है।
नाराज हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव को किया तलब..पूछा..मासूब की मौत पर सरकार चुप क्यों.. .क्यों बिक रहा चायनीज मांझा ?..मुआवजा दिया या नहीं

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *