नाराज कांग्रेसियों का पीसीसी प्रमुख पर फूटा गुस्सा… फूंका पुतला..दावेदारी पर मुहर लगते ही बदल गए सुर..करने लगे जीत का दावा

प्रदेश और जिला अध्यक्ष पर फूटा कांग्रेसियों का गुस्सा

बिलासपुर—टिकट कटने नाराज कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी चौक में समर्थकों के साथ पीसीसी चीफ और जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर विजय पाण्डेय का पुतला जलाया। नाराज कांग्रेस नेता पंचराम सूर्यवंशी समेत अन्य पार्षद प्रत्याशियों ने दीपक बैज और जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर पर पक्षपात का आरोप लगाया। यद्यपि करीब तीन घंटे बाद पुतला जलाने वाले कांग्रेसियों की नाराजगी पार्षद प्रत्याशी सूचना मेे शामिल होने के बाद खत्म हो गयी।
 
          सोमवार को दोपहर सोशल मीडिया में कांग्रेस से चालिस कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी हुई। सूची देखते ही कई पार्षद प्रत्याशियों का दर्द छलक गया। सूची में अपना नाम नहीं होने पर पंचराम सूर्यवंशी समेत अन्य चार पांच दावेदारों ने आक्रोश जाहिर किया। समर्थकों के साथ पंचराम सूर्यवंशी समेत अन्य दावेदारों ने राजीव गांधी चौक पहुंचकर पीसीसी प्रमुख दीपक बैज और जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी छोडने का एलान भी कर दिया।
 
          इस दौरान  कांग्रेस नेताओं ने पीसीसी प्रमुख दीपक बैज और विजय पाण्डेय का पुतला जलाया। मजेदार बात है कि ठीक तीन घंटे बाद यानी शाम साढ़े बजे के आसपास पीसीसी ने पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी किया। सूची में पंचराम सूर्यवंशी समर्थित और अन्य पार्षद टिकट दावेदारों का नाम शामिल होना पाया गया। सूची देखने के बाद तीन घंटे पहले नाराज कांग्रेसियों का गुस्सा शांत हो गया। सभी ने कांग्रेस की जीत का दावा किया। मतलब तीन घंटे के अन्दर कांग्रेसियों की नाराजगी दूर हो गयी।
 
 बताया जा रहा है कि पुतलता दहन किसी कद वाले कांग्रेसी के ही इशारे पर किया गया था। लेकिन टिकट मिलने के बाद सारा मामला शांत हो गया।
 
https://youtu.be/Bop18EQacgg?si=paQBmyGEKBOs5zhz
अलग-अलग ठिकानों पर खाद्य टीम का धावा...व्यवसायिक उपयोग करते पाए गए दोनों संचालक......टीम ने बरामद किया 11 घरेलू सिलेन्डर

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *