सकरी थाना क्षेत्र के भरनी में मिली लटकी लाश….इलाके में सनसनी…आत्महत्या या हत्या…जांच में जुटी पुलिस.

लोगों ने मृतक को बताया अखण्ड दारूबाज

बिलासपुर…घटना सकरी थाना क्षेत्र के भरनी गांव की है। लोगों ने एक व्यक्ति की पेड़ पर लटकी लाश देखने के बाद थाना को तत्काल सूचित किया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बहरहाल पुलिस मामले को हत्या और आत्महत्या दोनो नजरियों से जांच पड़ताल कर रही है।

 

सुबह करीब 12 बजे के पहले भरनी के लोगों ने पुलिस को बताया कि बंधवा तालाब स्थित पेड़ पर एक व्यक्ति फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। लाश को किसी तरह पेड़ से उतारा गया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेजा गया है।

पुलिस जांच पड़ताल में जानकारी मिली कि मृतक भरनी का ही रहने वाला है। उसके चार बच्चे और पत्नी भी है। मृतक का नाम नत्थूराम वस्त्रकार पिता तिहारू राम वस्त्रकार है। मृतक आदतनन नशेड़ी था। सामान्य नोक झोंक के अलावा गांव में किसी से कोई बड़ी दुश्मनी भी नहीं थी। हमेशा नशे में डूबा रहता था।

बहरहाल पुलिस नत्थूराम वस्त्रकार के आदतों की जानकारी के बाद हत्या और आत्महत्या को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। लोगों ने बताया कि नत्थूलाल ही नहीं बल्कि कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में पेड़ पर कैसे चढ़ सकता है। इसलिए इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि 60 साल के नत्थूराम को किसी ने लटका कर मारा है। बहरहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

सिन्हा बने केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के एडिश्नल सेक्रेटरी...भारत सरकार ने जारी किया आदेश...प्रतिनियुक्त पर देखेंगे प्रदेश में विभागीय जिम्मेदारी

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles