रिलायंस फाउंडेशन ने किया ओलंपिक और पैरालंपिक के खिलाड़ियों का सम्मान

मुंबई । रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने 29 सितंबर की शाम को ओलंपिक और पैरालंपिक के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। नीता अंबानी के निमंत्रण पर ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले करीब 140 एथलीट मुंबई में उनके आवास पर जुटे।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
खिलाड़ियों के सम्मान में रखे गए इस कार्यक्रम का नाम ‘यूनाइटेड इन ट्रायम्फ’ रखा गया । इसके अलावा नामी गिरामी कोच और खेल जगत से जुड़ी कई अन्य हस्तियां भी इस कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर बोलते हुए श्रीमती अंबानी ने कहा, “आज की शाम बहुत खास है। पहली बार भारत के ओलंपियन और पैरालिंपियन एक ही मंच पर एक साथ आए हैं। हमें उनमें से हर एक पर बहुत गर्व है। आज हम उन्हें सम्मानित करने जा रहे हैं और उन्हें वह प्यार और सम्मान दिखाने जा रहे हैं जो हम उनमें से प्रत्येक के लिए रखते हैं।







