बलरामपुर में गजराज का आतंक…जंगल गए दंपत्ति पर किया हमला..पति को सूंड से लपेट कर पटका.. मौके पर मौत..पत्नी की हालत गंभीर

गजराज ने किया पति और पत्नी पर हमला...

बलरामपुर (पृथ्वी लाल केशरी)—हमेशा की तरह पौ फटते ही चमरा कोरवा अपनी पत्नी के साथ काम काज से जंगल की तरफ गया। उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि हाथियों का दल जंगल में विचरण कर रहा है। इसी दौरान एक हाथी ने पति पत्नी पर हमला कर दिया। चमरा कोरवा को सूंड में लपेट कर जमीन पर पटक दिया। और उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। इसके बाद पत्नी को भी हाथी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है। फिलहाल महिला की स्थिति गंभीर है। और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
बलरामपुर जिले में हाथियों का आतंक जारी है। हाथी ने कामकाज से हमेशा की तरह गए एक दंपत्ती पर हमला कर दिया। हाथी ने चमरा कोरवा पर हमला कर सूंड़ में फंसाकर पटक दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जंगली हाथी ने पत्नी को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया है। महिला की हालत बहुत ही गंभीर है
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार चमरा कोरवा पत्नी के साथ पांव फटते ही सुबह जंगल की तरफ गया। जंगल में आठ हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसी दौरान पति पत्नी दोनो हाथी की चपेट में आ गए। जबकि विभाग की तरफ से अलग अलग माध्यमों से लोगों को हाथियों के विचरण के बारे में बताया जा रहा है। बावजूद इसके ग्रामीम चोरी छिपे जंगल पहुूंच रहे हैं।  ऐसा ही सब कुछ चलता रहा तो मौत के संख्या में लगातार इजाफा होने से कोई नहीं रोक सकता।
दल से भटका..हाथी की मौत...गजराज को हाईवोल्टेज करंट से मारा गया...वन अमला ने आरोपी को किया गिरफ्तार..लापरवाही भी उजागर

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles