बस स्टैण्ड में देशी शराब बेचते पकड़ायी महिला…पचपेढ़ी पुलिस ने किया गिरप्तार…आबकारी एक्ट में न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया

महिला से सात लीटर से अधिक महुआ शराब बरामद

बिलासपुर–पचपेढ़ी पुलिस ने कार्रवाई कर बस स्टैण्ड से सात लीटर के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला का नाम माया मधुकर है। महिला को पुलिस टीम ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर कच्ची महुआ जब्ती के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।  
 पचपेढ़ी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर कार्रवाई के दौरान देशी महुआ शराब के साथ महिला को पकड़ा है। पुलिस ने महिला को पचपेढ़ी बस स्टैण्ड से गिरप्तार किया। छानबीन के दौरान महिला आरोपी से कुल सात लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया गया। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम माया मधुकर बतयाा।
शराब जब्त करने के बाद महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है ।

घेराव के पहले ही घुटने पर आया जीएसटी विभाग...रोहित ने कहा बंद करें संलग्ननीकरण का खेल...चर्चा में ज्वाइंट आय़ुक्त ने जताई सहमति

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles