खाद्य औषधि विभाग की कार्रवाई…अलग-अलग दुकानों से मिठाई नमूना जब्त…टीम ने 21 सैम्पल एकत्रित कर जांच के लिए भेजा रायपुर
त्योहार के मद्देनजर खाद्य औषधि विभाग का धावा

बिलासपुर—त्यौहार के दौरान बाजार में बिक रहे खाद्य सामग्रियों की ताबड़तोड़ जांच चल रही है। कलेक्टर आदेश पर खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम जिले के कमोबेश सभी छोटे बड़े दुकानों में धावा बोला। खाद्य एवं औषधि विभाग टीम ने अलग अलग मिठाई दोनों से 21 नमूना संग्रहित किया है। अधिकारियों ने बताया कि नमूनों को रायपुर स्थित परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद मामले से अवगत कराया जाएगा।
कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर समेत जिले के छोटे बड़े मिठाई दुूकानों का निरीक्षण किया है। मामले में त्योहार के मद्देनजर दुकानों से टीम के सदस्य लगातार सैंपल एकत्रित कर परीक्षण के लिए रायपुर स्थित प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
टीम के सदस्यों ने बताया कि जांच के दौरान मिठाई दुकान समेत खाद्य सामग्रियों को अनियमितता, गन्दगी, मिलावटखोरी की के लिए सैंपल एकत्रित किया जा रहा है। एकत्रित सैंपल को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला कालीबाड़ी रायपुर भेजा जा रहा है। इस दौरान 21 नमूना जांच के लिए रायपुर भेजा गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी बेहरा ने बताया कि छोटे बड़े सभी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है।दुकानों से 21 नमूने लिए गए हैं।खोया मंडी गोल बाज़ार से खोवा का नमूना लिया गया। राजस्थान जलेबी, बंगाल स्वीट्स, रॉयल स्वीट्स, शारदा स्वीट्स, शंकर चनावाला का बिना खाद्य अनुज्ञप्ति खाद्य व्यापार किये जाने के कारण खाद्य नमूना प्रकरण बनाया गया है।
इसके अलावा सावन स्वीट्स रतनपुर, सीताराम होटल रतनपुर, दीपक होटल खम्हरिया, कृष्णा डेरी तखतपुर, ए वन स्वीट्स तखतपुर, संतोष होटल रतनपुर, बाबा स्वीट्स सीपत, पाण्डेय स्वीट्स सरकंडा, जीतेन्द्र होटल मस्तुरी, माँ भवानी होटल गनियारी से जाँच के लिए खाद्य नमूना का संकलन किया गया है। त्यौहार के मद्देनजर आगे भी निरिक्षण और कार्यवही जारी रहेगी। बेहरा ने सभी प्रतिष्ठानों को अच्छी गुमवत्ता की मिठाई या अन्य खाद्य सामग्रियों का वितरण करें। मिलावट खोरी किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






