20 लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में चार गिरफ्तार, हथियार बरामद

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की मनियारी थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के एक मामले का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 30 अगस्त को बाघी विशनपुर गांव निवासी मोहम्मद सागिर ने मनियारी थाना में अज्ञात लोगों द्वारा फोन कर 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिमी-2 एसी. ज्ञानी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने इस मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान सैयद नियाब अहमद, मोहम्मद रियाज, रविंद्र कुमार और सैफ अली के रूप में की गई है।

पुलिस ने बताया कि घटना की जांच के क्रम में सबसे पहले सैयद नियाब अहमद को गिरफ्तार किया गया, उसके पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों ने रंगदारी मांगने को लेकर अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इनके पास से चार मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल, एक कट्टा बरामद किया गया है।

सैफ अली का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वैशाली जिला के कटहरा थाना में आपराधिक मामला दर्ज है। अन्य गिरफ्तार लोगों के आपराधिक इतिहास का पुलिस पता लगा रही है।आईएएनएस

योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर वार: ‘काले अतीत वालों पर विश्वास करना खतरे से खाली नहीं’

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles