मुख्यमंत्री श्री साय ने कसनिया मोड़ में भगवान सहस्त्रबाहु चौक नामकरण, प्रवेश द्वार सह उद्यान निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

कोरबा/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  अपने प्रवास के दौरान कटघोरा के कसनिया मोड में भगवान सहशस्त्रबाहु चौक नामकरण, मूर्ति स्थापना, कल्चुरी स्वागत द्वार सह उद्यान निर्माण हेतु भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।

उन्होंने विधिवत पूजा अर्चना कर चौक में मूर्ति स्थापना हेतु भूमिपूजन किया। उन्होंने चौक नामकरण, मूर्ति स्थापना एवं भूमिपूजन सहित अन्य निर्माण कार्य के लिए कल्चुरी समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, महापौर नगर निगम कोरबा संजू देवी राजपूत, आईजी बिलासपुर रेंज डॉ संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, निगामायुक्त  आशुतोष पाण्डेय,  राज जायसवाल, श्री रामगोपाल डिक्सेना, राजेन्द्र जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं कल्चुरी समाज के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Ind Vs Pak: Asia Cup 2025 में पाकिस्तान को तीसरी बार हराकर भारत ने जीता खिताब, BCCI ने लुटाया करोड़ों का इनाम

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles