चार आरोपियों को जिला बदर…मारपीट के जुर्म में एक आरोपी गिरफ्तार…लूटपाट में शामिल बदमाशों को पुलिस ने भेजा जेल
पुराने मामले में वाद विवाद..थाना तक पहुंचा मामला..आरोपी पर कार्रवाई

बिलासपुर—पुलिस कप्तान ने चार आदतन बदमाशों को जिला बदर कर दिया है। आरोपियों को बिलासपुर से जुड़े सभी 6 जिलों से बाहर रहने का आदेश दिया है। जानकारी देते चलें कि इसके पहले प्रशासन ने अलग अलग समय पर 7 और तीन आरोपियो को जिले से बाहर जाने का आदेश दिया था। इसी क्रम में रजनेश सिंह ने मंगलवार को एक अन्य आरोपी को जिला से बाहर किया है। आदेश में बताया गया है कि आरोपी बिलासपुर जिले के अलावा जांजगीर-चांपा, मुंगेली, गौरेला पेंड्रा मरवाही और बलौदा बाजार जिले की सीमा से 6 माह के लिए बाहर रहेगें। जिले की सीमा मे प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
जिला बदर आरोपियो के नाम-
1) मृत्युंजय सिंह पिता केदारनाथ सिंह निवासी कंपनी गार्डन के सामने,डबरीपारा बिलासपुर
2) आसिफ खान पिता आजाद खान निवासी आजाद चैक मंगला बिलासपुर
3) गदर उर्फ मानस मेश्राम पिता राजेश मेश्राम निवासी मगरपारा बिलासपुर
4) बाबू अण्डा उर्फ प्रियनाथ वर्मा पिता संजय वर्मा निवासी शांति नगर सकरी बिलासपुर
मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
सरकन्डा पुलिस के अनुसार थाना पहुंचकर नाबालिग ने 4 अगस्त 24 को मारपीट और लूटपाट का रिपोर्ट दर्ज कराया। नाबालिग ने बताया कि रात्रि करीब 11 बजे अपने साथी ओमप्रकाश साहू के साथ घर जा रहा था। अटल चौक अशोक नगर स्थित साईं मंदिर के पास मोहल्ले का बौना यादव, सुमित श्रीवास, बिल्ला और उसके साथियों ने पुराने मामले को लेकर मारपीट और गाली गलौच किया है। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दिया। मारपीट के दौरान दोनों गंभीर चोट पहुंची है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद धरपकड़ अभियान चलाया गया। पतासाजी कर घटना के बाद फरार आरोपी रामायण सिंह उर्फ बौना को घेराबन्दी कर अशोक नगर में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आदतन बदमाश कोर्ट के हवाले
चकरभाठा पुलिस ने बताया कि कड़ार निवासी मंतराम निषाद ने 11 नवम्बर 24 को मारपीट और लूटपाट का अपराध दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि 10 नवम्बर को भाई फणीश्वर निषाद के साथ मोटर सायकल से बहन के घर गुड़ाघाट दगौरी गया था। वापस आते समय सेवार तालाब के पास रात्रि करीब 10.30 बजे कमोद यादव एक्टिवा से पीछा किया। इसी दौरान अचानक मोटर सायकल बंद हो गयी। देखते ही कमोद यादव ने भी अपनी एक्टिवा बन्द कर दिया।
छोटा भाई फणीश्वर निषाद के पीछा करने के सवाल पर कमोद यादव ने विवाद शुरू कर दिया। मोटर सायकल से चाबी निकाला और मोबाइल भी छीन लिया। अपनी मोबाईल से फोन कर साथियों को बुलाया। फिर सभी ने मिलकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए मारा पीटा। आरोपिोयं ने जेब से नगद 5000 भी लुटा।
घटना के बाद फणीश्वर निषाद आरोपी कमोद यादव के घर गया। छीनी गयी मोबाईल और लूट की रकम मांगने पर कमोद यादव नाराज हो गया। और मोबाइल को पटकर तोड़ दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सभी आरोपियों को धर दबोचा। लूट की रकम और मोबाइल जब्त किया। गिरफ्तार कर कोर्ट के हवाले कर किया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









