पूर्व मंत्री ने किया कांग्रेस नेता का स्वागत..साथियों के साथ कराया भाजपा में प्रवेश…अमर ने कहा…संगठन को मिलेगा लाल्टू के अनुभव का लाभ
जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने पटका पहनाकर किया लाल्टू का स्वागत

बिलासपुर—कांग्रेस नेता पूर्व पार्षद लाल्टू घोष समर्थकों के साथ वादा के अनुसार भाजपा का दामन थाम लिया है। जानकारी देते चलें कि लाल्टू घोष ने टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस की रीति नीति को लेकर नाराजगी जाहिर किया था। नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेस पर कार्यकर्ताओं को अपमानि करने का आरोप लगाया था। साथ ही एलान किया था कि सम्मान का भूखा हूं..जहां सम्मान मिलेगा उसके साथ चल दूंगा। इस दौरान उन्होने भाजपा प्रवेश का संकेत भी दिया था।
कांग्रेस के पूर्व पार्षद लाल्टू घोष ने वादा के अनुसार कांग्रेस छोड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। नामांकन वापस लेने के बाद लाल्टू घोष ने एलान किया था कि कांग्रेस में और अधिक अपमान नहीं सकता। माथे पर बागी होने का दाग नहीं लेना चाहता था। इसलिए पहले नामांकन वापस लिया। और जल्द ही भाजपा में सम्मान के साथ प्रवेश करूंगा।
इसी क्रम में लाल्टू घोष और साथियों का शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में नगर विधायक अमर अग्रवाल ने स्वागत किया। पूर्व मंत्री ने पूर्व कांग्रेस नेता लाल्टू को सदस्यता ग्रहण कराया। इसके बाद गले में भगवा भगवा पटका पहना कर सभी को भाजपा में प्रवेश कराया।
जानकारी देते चलें कि लाल्टू घोष युवक कांग्रेस के महासचिव रह चुके है। गुरुघासीदास विश्वविद्यालय में एनएसयूआई के उपाध्यक्ष, जोनल रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य, जिला फुटबाल संघ के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके है। लाल्टू छत्तीसगढ़ी बंगाली यूथ एसोसिएशन के संस्थापक होने के साथ ही अध्यक्ष पद की जिम्मेेदारियों का भी निर्वहन किया है।
भाजपा कार्यालय में लाल्टू घोष के साथ पदार्थों साहा, रजत सरकार,कमल निषाद, लखन निषाद, शिव यादव, रमेश गोविंदानी ने भी भाजपा में प्रवेश किया। बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने भी भाजपा का पटका पहना कर सभी का स्वागत किया।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









