गनियारी में आबकारी का फिर बड़ा धावा…कीचड़ से 260 लीटर मदिरा जब्त..1405 किलो लहान बरामद…शराब निर्माण की देशी फैक्ट्री सील

गनियारी में यत्र,तत्र,सर्वत्र शराब का जखीरा बरामद

बिलासपुर— कलेक्टर अवनीश शऱण के निर्देश पर एक बार फिर आबकारी की टीम ने तखतपुर के गनियारी में धावा बोला है। आबकारी टीम के आपरेशन को बड़ी सफलता भी मिली है। आबकारी अधिकारी कल्पना ने बताया कि आबकारी की टीम ने सहायक आयुक्त के दिशा में कार्रवाई के दौरान कीचड़,घर और पानी से शऱाब का जखीरा जब्त हुआ है। कार्रवाई के दौरान आसवान प्रक्रिया से तैयार किये जा रही देशी फैक्ट्री को भी सील किया गया है। इस दौरान टीम ने 1405 किलोग्राम लहान भी कब्जे में लिया है। 
तखतपुर क्षेत्र में शराब का जखीरा बरामद
पिछळे एक महीना के भीतर आबकारी की टीम ने दूसरी बार तखतपुर के गनियारी में रेड कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम की अगुवाई कर रही सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर ने बताया कि कलेक्टर अवनीश शरण के विशेष निर्देश और नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में टीम ने गनियारी समेत तीन अलग अलग ठिकानों पर धावा बोला। कार्रवाई के दौरान आसवान विधि से शराब बनाने की फैक्ट्री को सील किया गया है। इसके अलावा कीचड और पानी से देशी मदिरा का जखीरा पकड़ा गया है।
 कल्पना राठौर ने जानकारी दी कि तखतपुर वृत के बांधा, गनियारी  में दबिश के दौरान 1405 किलोग्राम लहान जब्त किया गया।  इसके अलावा करीब 260 लीटर से अधिक देशी के साथ ताजा मदिरा जब्त किया गया है। टीम ने सम्पूर्ण कार्रवाई में  तीन प्रकरण दर्ज कर कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। जबकि दो मामले में अजमानतीय अपराध भी दर्ज हुआ है।
शराब की देशी फैेक्ट्री सील
 आबकारी अधिकारी ने बताया कि बांधा तखतपुर में छानबीन के दौरान बिंदु लहरिया के ठिकाने से 105लीटर महुआ शराब और 400 किलोग्राम महुआ लहान कब्जे में लिया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा 34(2)59क क का प्रकरण दर्ज किया गया है। गनियारी में कृष्ण कुमार वर्मा के ठिकाने से आसवान विधि से तैयार किए जा रहे शराब की फैक्ट्री को सील किया गया। मौके से पांच लीटर देशी ताजा मदिरा के अलावा 105 किलोग्राम महुआ लहान कब्जे में लिया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी की धारा 34(1)क,च  का प्रकरण कामय हुआ है।
 
गनियारी मामले में अजमानतीय अपराध दर्ज
इसके अलावा गनियारी स्थित वर्मा मोहल्ला स्थित कीचड़ और पानी से भरी डबरी में छिपाकर रखी गयी 150लीटर महुआ शराब को बरामद किया गया है। मौके से  900 किलोग्राम महुआ लहान लावारिस हालत में जब्त किया गया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ  आबकारी की धारा   34(2)59 (क)( क)  का प्रकरण कायम हुआ है।
https://youtu.be/sG9GsI751es?si=9B7xEecPEWh8eCuT
लगातार होगी कार्रवाई
सम्पूर्म कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर और आबकारी स्टाफ सुभाष तिवारी,जयशंकर,कमलेश सिंह ,प्रभुवन बघेल और संदीप खलखो का विशेष प्रयास रहा। आबकारी सहायक आयुक्त नवनीत तिवारी ने बड़ी कार्रवाई के लिए टीम को बधाई दी है। उन्होने कहा कि शराब  का अवैध कारोबारियों को हरगिज नहीं छोड़ा जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई होगी।
राजस्व प्रकरण में लापरवाही...कलेक्टर ने थमाया तीन तहसीलदारों को नोटिस....मुख्यमंत्री फ्लैगशिप योजना में मांगा लापरवाही का जवाब

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles