इस सहकारी समिति में 92 लाख का घोटाला?..प्रबंधक पर गंभीर आरोप..कलेक्टर,सचिव,मंत्री तक पहुंची शिकायत..जांच का आदेश

मल्हार सोसायटी में लाखों रूपयों का धान और बारदाना घोटाला

बिलासपुर–सेवा सहकारी समिति मल्हार प्रबंधक के खिलाफ धान और बारदाना घोटाला का आरोप लगा है। समिति प्रबंधक अजय सिंह के खिलाफ शिकायत पर कलेक्टर ने जांच का आदेश दिया है।

शिकायत में बताया गया है कि समिति प्रबंधक ने सत्र 2019-20 और 2023-24 के दौरान धान खरीदी और बारदाना में कुल 92 लाख रूपयों का घोटाला किया है।कलेक्टर के नाम लिखित शिकायत में बताया गया है कि सेवा सहकारी समिति मल्हार में सत्र 2019-20 के दौरान कुल 49054 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी हुई।

कम्पयूटर दस्तावेज के अनुसार मोटा धान 19714 क्विंटल , महामाया 6832, पतला 7202 और 15306 क्विटंल सरना की खरीदी हुई। इस तरह समिति ने 49054 क्विंटल 80 किलो धान खरीदा ।

राइस मिल को 35914 क्विंटल और संग्रहण केंद्र को 12444 क्विंटल से अधिक धान जारी किया गया। शेष 695 क्विंटल धान का कोई हिसाब किताब नहीं है। 695 क्विंटल धान की कीमत 14 लाख 59 हजार 500 रूपया से अधिक है।इसके अलावा 13690 नग बारदाना का घोटाला किया गया है।

बारदाना की कीमत करीब 7 लाख 53 हजार 840 होता है। प्रबंधक की छत्रछाया में मल्हार सोसायटी में कुल 22, बाईस लाख रूपयों का धान और बारदाना घोटाला हुआ है।

शिकायत में बताया गया है कि सेवा सहकारी समिति मल्हार में सत्र 2023-24 में 75814 क्विंटल मोटा और 5678 क्विटंल सरना धान मिलाकर कुल 81480 धान की खरीदी हुई। इसमें 1889 क्विंटल धान और 22 हजार वारदाना का कोई हिसाब किताब नहीं है। 1889 क्विंटल धान की कीमत करीब 5855900 रूपए होता है।

22 हजार बारदाना की कीमत 1188000 है। दोनों को मिलाकर समिति में सत्र 2023-24 के दौरान 6943900 रूपयों का घोटाला हुआ है।शिकायत में जिक्र किया गया है कि दोनो सत्र को मिलाकर प्रभारी प्रबंधक ने कुल 92 लाख रूपयों  का धान खरीदी और बारदाना घोटाला हुआ है।

यहां से बरामद हुआ 2 करोड़ 63 लाख अवैध सामान...रेल मंडल के सुरक्षा अधिकारियों ने बोला धावा...प्लेटफार्म नम्बर 1 में हड़कम्प

मामले में जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। गबन राशि की वसूली भी जाए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने जांच का आदेश दिया है।

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles