वार्डों में दिया जाएगा ईवीएम प्रशिक्षण. मीडिया के सामने अधिकारियो ने किया प्रदर्शन..बताया तरीका

राजनैतिक दलों, मीडिया के समक्ष ईवीएम का जीवंत प्रदर्शन

बिलासपुर,..नगरीय निकाय चुनाव के लिए ईवीएम से मतदान प्रक्रिया के विषय में जिला निर्वाचन अधिकारी श अवनीश शरण के निर्देश पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों और मीडिया प्रतिनिधियों को ईवीएम से मतदान के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई ..सभी की शंकाओं का उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने समाधान किया।

11 फरवरी को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान की तैयारियां जिला प्रशासन द्वारा जोर-शोर से की जा रही है। ईवीएम से मतदान के विषय में उचित जानकारी देने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा व्यापक प्रचार किया जा रहा है। संबंध में जानकारी देने के उद्देश्य से राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए कार्यशाला का आयोजन मंथन सभाकक्ष में किया गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव कुमार बनर्जी की उपस्थित में मास्टर ट्रेनर  मनोज सनाढ्य ने सघन रूप से ईवीएम से मतदान का प्रशिक्षण दिया ..डेमो के जरिए प्रशिक्षण मतदान प्रक्रिया की जानकारी भी दी।

मास्टर ट्रेनर ने  लोगों को बताया  कि इस बार ईवीएम में दो मतदान किया जाएगा.. एक महापौर.अध्यक्ष के लिए होगा..  दूसरा मतदान पार्षद के लिए होगा। महापौर प्रत्याशी का नाम सफेद रंग के बैलेट पेपर पर छपेगा.. पार्षद प्रत्याशी का नाम और चिन्ह गुलाबी रंग के पेपर पर छपेगा।

मतदाता पार्षद या महापौर किसी को भी पहले वोट दे सकते हैं। महापौर और पार्षद दोनों के लिए नोटा बटन रहेगा। लाल रंग का इंड बटन भी रहेगा जिसका उपयोग करने पर किसी को भी वोट नहीं जाएगा..लेकिन मतदान भी पूरा हो जाएगा। यदि किसी मतदाता ने किसी एक कैंडिडेट को वोट दिया तो लंबी बीप नहीं बजेगी.. इस तरह के मतदान को अंडर वोट कहा जाएगा।

बड़ी कार्रवाई...बिलासपुर की कुख्यात लेडी ड्रग तस्कर हसीना पार्कर ऊर्फ गिन्नी गिरफ्तार...रजनेश सिंह ने बताया सम्पत्ति राजसात...

मास्टर ट्रेनर ने बताया कि ईवीएम में दोनों मतदान एक सेकंड से भी कम समय के अंतराल में पूरा हो जाएगा.. दोनों मतदान करने पर लाल लाइट जलेगी और लंबी बीप बजेगी ..जिसका आशय है मतदान पूरा हो गया।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी  शिवकुमार बनर्जी ने राजनैतिक दलों व मीडिया प्रतिनिधियों की ईवीएम के विषय में प्रश्नों का जवाब दिया.. शंकाओं का भी निराकरण किया । उन्होंने बताया कि ईवीएम से मतदान करने का प्रशिक्षण सभी वार्डों में देने का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। 

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *