कांग्रेस ने किया जिला पंचायत प्रत्याशियों के नाम का ऐलान.. मैदान में महेंद्र गंगोत्री अनीता शुक्ला और सीमा श्रीवास… क्षेत्र क्रमांक 7 और 8 को किया मुक्त
मैदान में महेंद्र गंगोत्री अनीता शुक्ला सीमा श्रीवास

बिलासपुर …प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रायपुर में बैठक कर जिला पंचायत बिलासपुर के 17 क्षेत्र के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। पीएससी ने सूची जारी कर 17 सदस्यों के समर्थन का ऐलान किया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पीसीसी ने तखतपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित क्षेत्र क्रमांक 7 और 8 को मुक्त घोषित किया है। इसके अलावा 15 अन्य क्षेत्रों के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया।
जिला कांग्रेस शहर ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी ने बताया कि जिला पंचायत बिलासपुर में कुल 17 क्षेत्र में प्रत्याशियों का चयन किया जाना है.. आज नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख है। पीसीसी के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी समर्थित प्रत्याशियों को सूची से अवगत करा दिया गया है।
विजय केसरवानी ने बताया बिल्हा क्षेत्र के क्रमांक 1 से सुशील कौशिक क्रमांक 2 से झगर राम सूर्यवंशी, क्रमांक 3 से कल्पना कनेरी, क्रमांक 4 से अनीता शुक्ला, क्रमांक 5 से संदीप यादव को पार्टी ने समर्थन दिया है।
इसी तरह तखतपुर क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 से हेमलता क्रमांक 9 से देवकली कुर्रे को पार्टी का समर्थन होगा। इसके अलावा तखतपुर क्षेत्र के क्रमांक 7 और 8 से किसी भी प्रत्याशी को समर्थन नहीं होगा. यानीक्षेत्र को मुक्त रखा गया है।
मस्तूरी वार्ड क्रमांक 10 से राजेंद्र धीवर 11 से अंजलि राजू सूर्यवंशी क्रमांक 12 से महेंद्र गंगोत्री क्रमांक 13 से सुकृता खूंटे और क्रमांक 14 से सीमा रवि श्रीवास को पार्टी ने समर्थन दिया है।
इसके अलावा कोटा क्षेत्र से क्रमांक 15 के लिए रामचंद्र पैकरा क्रमांक 16 के लिए रजनी मरकाम और क्रमांक 17 के लिए शांति बुधराम मरकाम को पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। विजय केसरवानी ने कहा कि समर्थित प्रत्याशियों के कांग्रेस का कोई भी सदस्य यदि चुनाव प्रचार करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी..साथ ही विजय केसरवानी ने पार्टी के समर्थित प्रत्याशी को चुनावी मैदान मेंअधिक से अधिक सहयोग करने का निर्देश भी दिया है।









