प्रशिक्षण में बताये जा रहे बारीकियों को गंभीरता से समझे, मतदान दलों के प्रशिक्षण का कलेक्टर ने लिया जायजा

Cg news।नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के सफल आयोजन के लिए जिले में मतदान दलों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आकाश छिकारा ने जिला मुख्यालय के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय जांजगीर में प्रशिक्षण का जायजा लिया।

कलेक्टर छिकारा ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि मतदान प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से समझें।

उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने क लिए मतदान दल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने मतदान दल के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मतदान से जुड़े हर पहलू को बारीकी से समझें ताकि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से और बिना किसी व्यवधान के पूर्ण किया जा सके।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदान के प्रत्येक चरण, ईवीएम संचालन सहित अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले के सभी नगरीय निकायों के चौक-चौराहों, वार्डों में शिविर लगाकर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईव्हीएम) के माध्यम से वोटिंग की प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।

कलेक्टर श्री छिकारा ने आज नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला के वार्ड क्रमांक 17 एवं 13 में ईव्हीएम प्रदर्शन का निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को ईव्हीएम के माध्यम से वोटिंग प्रक्रिया को सरल तरीके से जानकारी देने कहा। इसके साथ ही मतदाताओं को अपने मतदान का उपयोग करने के लिए जागरूक एवं प्रोत्साहित करने कहा।

खरीदारी के बीच मची चीख-पुकार! मेक्सिको सुपरमार्केट में लगी आग ने ली 23 जानें

उन्होंने मतदाताओं के जिज्ञासाओं का शत प्रतिशत निराकरण करने कहा। इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *