कलेक्टर औचक पहुंचे सिम्स…फिर क्या क्या हुआ पढ़ें खबर…प्रबंधन को दिया आदेश..यहां लगाएं टीवी..खोले बिस्किट दुकान

मरीजों को बेहतर ईलाज...परिजनों को मिले मनोरंजन...अवनीश शरण

बिलासपुर—कलेक्टर अवनीश शरण ने शुक्रवार को चौचक सिम्स पहुंचे। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजों और परिजनों से मुलाकात कर संवाद किया। इस दौरान अधिकारियों के साथ सिम्स की सुविधाओँ का जायजा भी लिया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि मरीजों के परिजनों के मनोरंजन के लिए किचन शेड में टीवी लगाने को कहा। साथ ही छोटी सी चाय बिस्किट स्टाल लगाने का आदेश दिया।
कलेक्टर अवनीश शरण बिना किसी पूर्व सूचना के अधिकारियों के साथ सुबह सुबह निरीक्षण करने औचक सिम्स पहुंच गए। कलेक्टर भ्रमण की जानकारी के बाद सिम्स प्रबंधन में हलचल मच गयी। सिम्स पहुंचते ही कलेक्टर सबसे पहले मरीजों और परिचनों के पास पहुंचकर संवाद किया। सिम्स से मिल रही सुविधाओ को लेकर बातचीत किया।  इस दौरान उन्होने सिम्स से मिल रहे इलाज, भोजन और डाक्टरों के व्यवहार का पता लगाया।
 कलेक्टर ने किचन शेड का भी भ्रमण किया। मरीजों के परिजनों के मनोरंजन के लिए किचन शेड में एक टीव्ही लगाने के निर्देश दिए। उन्होने आदेश दिया कि किचन शेड के एक कोने में छोटी सी चाय-बिस्किट की दुकान भी खोला जाए। इससे मरीजों के परिजनों को बार-बार बाहर जाने की जरूरत नही पड़ेगी। कलेक्टर ने अस्पताल में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का समय-सीमा में पूर्ण करने को कहा है। कलेक्टर शरण ने अस्पताल की विभिन्न वार्डों का जायजा लिया। अस्पताल परिसर में एक जगह पर हो रहे जल जमाव पर चिंता जाहिर किया। समस्या को दूर करने पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया। पंजीयन काउन्टर पहुंचकर कलेक्टर ने व्यवस्था का जांचा परखा।
सिम्स प्रबंधन ने कलेक्टर को बताया कि इस समय मौसमी बीमारियों के मरीज इलाज कराने बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। स्वाईन फ्लू, मलेरिया और डायरिया की ताजा स्थिति से भी प्रबंधन ने कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर को बताया गया कि स्वाईन फ्लू बीमारी की जानकारी के लिए डेडिकेटेड कॉल सेन्टर स्थापित किया गया है। कलेक्टर ने नम्बर भी सार्वजनिक करने को कहा। अवनीश शरण ने कहा कि दिन में कम से कम तीन बार  सभी टॉयलेट की साफ-सफाई किया जाये।
शरण ने पंजीयन कक्ष में ऊपर निर्मित नये वार्ड में बन्द एसी और एक्जॉस्ट की व्यवस्था दो दिन में ठीक करने को कहा। प्रबंधन ने बताया कि नये वार्ड में त्वचा, रजित एवं कुष्ठ रोग की ओपीडी का संचालन होता है। इस दौरान कलेक्टर ने लिफ्ट, व्हील चेयर और स्ट्रेचर का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि दोनों बिगड़े लिफ्ट को दो सप्ताह में चालू करें। अवनीश ने लेबर वार्ड का भी निरीक्षण किया। जच्चा-बच्चा के सेहत एवं भोजन व्यवस्था की जानकारी ली।
मां ने मना किया तो..कलयुगी बेटा ने किया पेट और छाती में भोंका चाकू...आरोपी गिरप्तार...पुलिस ने दबिश देकर कबाड़ी से बरामद किया चोरी का सामान

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles