आपरेशन प्रहारः अलग अलग थाना की कार्रवाई….36 लीटर शराब बरामद…पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोटा, सीपत, पचपेढ़ी पुलिस की कार्रवाई..तीन गिरफ्तार

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर— पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश थाना स्तर पर लगातार आपरेशन प्रहार अभियान चलाया जा रहा है। सीपत,कोटा,पचपेढ़ी पुलिस ने कार्रवाई कर तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। अलग अलग थाना स्तर पर कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 36 लीटर से अधिक मात्रा में देशी कच्ची महुआ शराब जब्त किया है। तीनों आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।
6 लीटर शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
कोटा पुलिस ने अवैध शराब बेचने के जुर्म मे आरोपी कोचिया को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया कि एसडीओपी कोटा नुपुर उपाध्याय की अगुवाई में धरपकड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम मोहदी स्थित शत्रुहान भारद्वाज के ठिकाने पर धावा बोला गया। कार्रवाई के दौरान कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया है।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
सीपत में 20 लीटर शराब किया जब्त
सीपत पुलिस ने आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान मुखबीर की सूचना पर ग्राम उच्चभट्ठी में धावा बोला। इसके पहले मुखबीर ने बताया कि आरोपी महुआ शराब बनाने के अलावा अवैध बिक्री को अंजाम दे रहा है। खबर पर पुलिस ने टीम बनाकर उच्चभठ्ठी के शांतिपारा स्थित अश्वनी यादव के ठिकाने पर धावा बोला। छानबीन के दौरान आरोपी से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पचपेड़ी में दस लीटर महुआ शराब जब्त
एडिश्नल पुलिस कप्तान अर्चना झा ने बताया कि पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना स्तर पर लगातार आपरेशन प्रहार अभिायन चलाया जा रहा है। पुलिस थाना को जानकारी मिली कि ग्राम चिलहाटी में आरोपी राजकुमार वर्मा महुआ शराब निर्माण और बिक्री को अंजाम दे रहा है। टीम बनाकर मौके पर धावा बोला गया। 10 लीटर महुआ शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। न्यायिक रिमांड में में आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है।









