कलेक्टर ने दिया आदेश…ठेकेदार की चंगुल से आजाद हुआ मजदूर परिवार.. महीने से एक एक रोटी को मोहताज परिवार पन्ना रवाना
ठेकेदार की चंगुल से आजाद हुआ मजदूर बंधक परिवार

बिलासपुर— कलेक्टर अवनीश शरण ने फरियाद को गंभीरता से लेते हुए बंधक बनाकर रखे गए मजदूर और उसके परिवार को ठेकेदार से आजाद कराया है। मामला बिल्हा ब्लाक के गांव मंगला पासीद का है। मजदूर ने कलेक्टर से गुहार लगाया कि पन्ना मध्यप्रदेश का रहने वाला है। मंगला पासीद में परिवार के साथ ईठाभट्टा में मजदूरी करता है। ठेकेदार ने परिवार के साथ बन्धक बनाया है।
कलेक्टर अवनीश शरण ने जनदर्शन कार्यक्रम में पीड़ित की गुहार को गंभीरता से लेते हुए बंधक बनाए गये परिवार को ठेकेदार की चंगुल से आजाद कराया है। मामला बिल्हा ब्लाक क्षेत्र के कमला पासीद का है। जनदर्शन में मुबारक खां ने कलेक्टर को बताया कि ग्राम गुन्नौर तहसील गुन्नौर जिला पन्ना का रहने वाला है। ग्राम मंगला पासीद तहसील बिल्हा में ईटा भठ्ठा में परिवार के साथ काम करता है।
मुबारक खां ने बताया कि ठेकेदार संतोष बंसल प्रताड़ित कर रहा है। परिवार के साथ उसे घर नहीं जाने दे रहा है। मजदूरी भी नहीं दे रहा है। जिसके चलते उसका परिवार एक महीने से भूख प्यास से परेशान है। उसके पास सिर छिपाने के लिए मकान भी नहीं है।
मजदूर की फरियाद को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने एसडीएम बिल्हा को तत्काल तलब किया। जांच कर जरूरी कार्रवाई का निर्देश दिया। एसडीएम बजरंग वर्मा ने पीड़ित व्यक्ति और ईटभठ्ठा ठेकेदार को बुलाया। पूछताछ के दौरान फरियादी की गुहार और शिकायत को सही पाया गया।
एसडीएम शर्मा ने मजदूर और उसके परिवार को ठेकेदार की चंगुल से आजाद कराया। वाहन की व्यवस्था कर एक दर्जन घोड़ों के साथ पन्ना रवाना किया। इस तरह कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए 24 घण्टे के अंदर मजदूर को परिवार के साथ बंधक की जिंदगी से आजाद कराया गया।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









