भरे बाजार से साढ़े 3 लाख की दिन दहाड़े लूट…सिटी कोतवाली क्षेत्र का मामला…बाइक सवारों ने मारा झपट्टा…हो गये फरार..ताकता रह गया सरकारी कर्मचारी

पुलिस का दावा..सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान

बिलासपुर– कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मारवाड़ी लाइन बाजार में दिन दहाड़े लूटपाट का मामला सामने आया है।  बुधवार की दोपहर सरकारी कर्मचारी महाराष्ट्र बैंक से साढ़े तीन लाख रूपया लेकर बाहर आया। और सदरबाजार की तरफ पैदल निकले। इसी दौरान मारवाड़ी लाइन में बाइक सवार तेजी के साथ आया..और झपट्टा मारकर फरार हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लूटपाट का मामला सामने आया है। पुलिस और पीड़ित के अनुसार बाइक सवार आरोपी बाइक से आया और झपट्टा मारकर साढ़े तीन लाख रूपये लेकर फरार हो गया। घटना मारवाड़ी लाइन इलाके में हुई।

  जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर शासकीय अधिकारी अवनीश सोनी बैंक ऑफ महाराष्ट्र से साढ़े तीन लाख रुपए निकालकर सदर बाजार की तरफ पैदल जा रहे थे। रूपया थैला में रखने के बाद सोनी मारवाड़ी लाइन पहुंचे। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवक तेजी के साथ आए। और बाइक पर दूसरा व्यक्ति झपट्टा मारकर बैग छीना। और इसके बाद तेजी के साथ दोनो आरोपी फरार हो गये।

इसके पहले अवनीश सोनी कुछ समझ पाते बाइक सवार दोनो आरोपी फरार हो चुके थे। यद्यपि सोनी ने इस दौरान जमकर चीखा चिल्लाया। लेकिन लोग समझ नहीं पाए..और देखते ही देखते आरोपी युवक ओझल हो गये। चीख पुकार के बीच किसी ने लूट की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल  पहुंची। तत्काल सीसीटीवी खंगालने का काम शुरू किया।

 पुलिस सूत्र के अनुसार आरोपियों ने अवनीश सोनी को सुनियोजित तरीके से निशाना बनाया है। उन्हें मालूम था कि सोनी रूपया निकालकर जा रहे हैं । आरोपियों ने पीछा किया। और अपने मंसूबों को अंजाम दिया।  फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने आरोपियों को फुटेज के जरिए आरोपियों को पहचान लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है। सरेआम और दिन दहाड़े लूट की घटना से व्यापारियों की चिंता बढ़ गयी है। सभी व्यापारी दहशत में भी है।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद सबसे बड़ा रोग...भाजपा नेता पूर्व मंत्री का बड़ा बयान..कांग्रेस को बताया अंग्रेजों वाली पार्टी..कहा..इसलिए नहीं फहराया संघ कार्यालय में तिरंगा

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles