RUN..for…UNITY…शामिल हुए कलेक्टर और पुलिस कप्तान…कमिश्नर ने भी लिया भाग..छात्रों के साथ दिग्गजों ने ऐसे किया महानायक को याद
कलेक्टर और कमिश्नर ने किया संबोधित..एकता ही हमारी ताकत

बिलासपुर—हमारे देश की सबसे बड़ी सुन्दरता हमारी एकता है…। यहां का मौसम..यहां की ऋतुएं…यहां की भाषाई विविधता..हिमालय जैसा रक्षक दुनियां में कहीं नहीं है। भारत माता का चरण सागर पखरता है। शायद ही ऐसा कोई मुल्क होगा..जहां एक साल में भयंकर ठंड,भयंकर बारिश और भयंकर गर्मी पड़ती हो। दुनिया में यह सारी विशेषता तो हैं..लेकिन एक साथ किसी देश में अलग अलग ऐसा मिजाज के मौसम नहीं पाये जाते हैं। यह बातें रन फार यूनिटी कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने कही। कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र छात्राओं के अलावा छोटे बड़े सभी अधिकारियों ने शिरकत किया। कलेक्टर अवनीश शरण ने उपस्थित लोगों को एकता और अखंडता का संकल्प भी दिलाया।पुलिस कप्तान ने कहा कि आज हम मिलकर देश के पहले उप प्रधानमंत्री लौह पुरूष सरदार बलल्भ भाई पटेल का 150 वीं जन्मदिन मना रहे हैं। आओ हम अपने देश के एकता के सूत्र को और मजबूत करें।
महानायक को किया याद
प्रशासन के छाया तले आज छात्र छात्राओं के साथ आम और खास सभी ने देश के महानायक और प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरूष सरदार बल्लभाई पटेल की जयंति को गरिमामय वातावरण में मनाया। इस दौरान नेहरू चौक से लालबहादुर चौक तक रन फार यूनिटी यानी एकता की दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर अवनीश शरण ने उपस्थित सभी को देश की एकता और अखण्डता का संकल्प दिलाया। उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
हमने दिया शांति का पैगाम..कलेक्टर
कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि भारत को हमेशा से विश्व में अमन और शांति के देश के रूप में जाना जाता है। भारत से दुनिया मेंं हमेशा शांति का ही संदेश गया है। हमारे राम हो या गौतम बुद्ध, खान अब्दुल गफ्फार खान हो या कलाम सभी ने दुनिया में शांति और भाई चारा का संदेश दिया है। अनादि काल से भारत ने दुनिया को भाईचारा का पाठ पढ़ाया है। इसी क्रम में हमारे देश के महानायक सरदार पटेल को कौन भूल सकता है। आज का भारत सरदार पटेल की भारतवासियों के लिए दी गयी सबसे बड़ी सौगात है। भारत माता की गोद में दुूनिया की अलग अलग सभ्ताएं पली है। यही कारण है कि हम कल भी अलग अलग भाषा भाषी होने के बाद भी एक थे। और आज भी हम एक हैं। और आने वाले समय में एक रहेंगे। क्योकि दुनिया को भी मालूम है कि हमारी अनेकता ही हमारी एकता और विशेषता है।
एकता की दौड़
अधिकारियों की अगुवाई में रन फार यूनिटी के धावक नेहरू चौक से गोलबाजार होते हुए लालबदाहुर शास्त्री स्कूल पहुंचे। पुलिस कप्तान ने कहा कि हम दुनिया के उन भाग्यशाली लोगों मेंं हैं…जिन्हें भारत माता ने अपनी गोद में जगह दी है। उन्होने कहा कि शायद ही कोई मुल्क होगा जिसे माता का दर्जा हासिल हो। मजेदार बात है कि दुनिया के सारे धर्म और जाति के लोग भारत में रहते हैं। मत अलग अलग हो सकते हैं..लेकिन भारत माता के जयकारा लगाने में कोई पीछे नहीं रहता है। यही हमारी विशेषता भी है…और हमारी एकता भी। जब जब भारत माता पर किसी ने लाल आंख दिखाई है। देश का एक एक बच्चा..चाहे वह किसी धर्म का ही क्यों न हो..दुश्मन के खिलाफ एकजुट होकर मुंहतोड़ जवाब दिया है। हमारी आजादी कुछ इसी तरह की है। हम सदियों से एक थे..और अनन्त काल तक एक रहेंगे।
सरदार के बिना संभव नही
कप्तान ने कहा सरदार बल्लभ भाई पटेल के बिना हम आज की भारत की कल्पना नहीं कर सकते थे। लेकिन उन्होने 600 से अधिक राज्यों को एक सूत्र में बांधकर ऐसा कर दिखाया। सरकार पटेल ने हमें राम रहीम गौतम,नानक का पाठ पढ़ाया। शायद ही ऐसा कोई देश होगा कि 2200 जातियां और 600 भाषाएं हो। आओ हम देश के लिए दौड़े खूब दौड़ें..तब तक दौडें..जब तक हमारे देश का एक नागरिक चैन की जिन्दगी ना जीने लगे।
कार्यक्रम को कमिश्नर अमित कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर,कमिश्नर और पुलिस कप्तान का फूल गुलदस्ता से स्वागत किया। बच्चों ने भी अधिकारियों को अपने बीच पाकर एकता और अखण्डता का संकल्प लिया।









