छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के 5 सहायक अनुभाग अधिकारियों को किया गया पदोन्नत, बने अनुभाग अधिकारी…


Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
रायपुर। छत्तीसगढ़ सचिवालय सेवा के सहायक अनुभाग अधिकारियों को अनुभाग अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया गया है. आदेश सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है.
आदेश में आशीष कुमार अग्रवाल को महिला एवं बाल विकास विभाग, शबीहा परवीन खान को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, ज्योति पटेल वित्त विभाग, स्नेहा यादव को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और मुकेश शाकार को सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ किया गया है.





