Coal India Vacancy: कोल इंडिया लिमिटेड ने निकाली 434 पदों पर भर्ती

Coal India Vacancy/भारत सरकार की महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल जारी है।

Coal India Vacancy/14 फरवरी 2025 तक इच्छुक और योग्य ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट http://www.coalindia.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन (CIL Recruitment 2025 Notification) देखने की सलाह दी जाती है।

Coal India Vacancy/रिक्त पदों की संख्या कुल 434 है। कम्युनिटी डेवलपमेंट के लिए 20, एनवायरमेंट के लिए 28, फाइनेंस के लिए 103, लीगल के लिए 18, मार्केटिंग एंड सेल्स के लिए 25, मैटेरियल मैनेजमेंट के लिए 44, पर्सनल और HR के लिए संतान 97, सिक्योरिटी के लिए 31 और कोल प्रिपरेशन के लिए 68 पद खाली हैं।

जनरल, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस वालों के लिए आवेदन शुल्क 1180 रुपये है। एससी, एसटी, पीडीडब्ल्यू उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट प्रदान की गई है।

एमबीए/पीजी डिप्लोमा/सीए/ग्रेजुएट/बीटेक/बीई योग्यता वाले उम्मीदवार मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदकों की आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। योग्यता से संबंधित अतिरिक्त जानकारी के लिए अधिसूचना देखने की सलाह दी जाती है।

उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। प्रत्येक पेपर 100 अंक के होंगे। एग्जाम की अवधि 3 घंटे होगी।

प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा। नियुक्ति के बाद ट्रेनिंग के दौरान दौरान 50,000 रुपये से लेकर 1,60,000 रुपये वेतन दिया जाएगा। ट्रेडिंग समाप्त होने के बाद 60 रुपये से लेकर 1,80,000 रुपये तक वेतन हर महीने मिलेगा।

CG Jobs: वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती हेतु शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षण 16 नवम्बर से

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *