खनिज विभाग संयुक्त टीम की रिकार्डतोड़ कार्रवाई..अब तक करोड़ों का मिला राजस्व…सैकड़ों की संख्या में दर्ज हुआ अपराध
खनिज विभाग ने सैकड़ों की संख्या में दर्ज किया अपराध

Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे
बिलासपुर— खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई कर पिछले एक महीने में सवा सौ अधिक मामले में कार्रवाई दर्ज किया है। इस दौरान विभाग ने लाखों रूपयों का राजस्व अर्जित किया है। उप संचालक डॉ.दिनेश मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर खनिजों के अवैध परिवहन उत्खनन में संयुक्त टीम के साथ कार्रवाई के दौरान दिसम्बर महीने में कुल 116 मामले दर्ज किये गये है। सभी के खिलाफ भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। साथ ही अपराध भी दर्ज किया गया है।
खनिज उप संचालक डॉ. दिनेश मिश्रा ने बताया कि खनिज विभाग की संयुक्त टीम खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी की अगुवाई में पिछले एक महीने में ताबड़तोड़ कार्रवाई को अंजाम दिया है। अकेले दिसम्बर महीने में टीम ने अवैध खनन के 14 के अलावा अवैध परिवहन के 102 प्रकरण के साथ कुल 116 मामले दर्ज किए हैं।
डॉ.दिनेश मिश्रा ने बताया कि संयुक्त टीम और खनिज अमला ने अवैध खनिज परिवहन करते पाए जाने पर रेत के 84. चूनापत्थर के 10 मिटटी इंट/मुरूम के एक डोलोमाईट के 1 प्रकरण समेत कुल 102 प्रकरण दर्ज किया है। 64 मामलों का निराकरण करते हुए अवैध परिवहनकर्ताओं से 14 लाख 46 हजार 860 रुपए जमा कराया गया है। 28 प्रकरणों में अर्थदण्ड वसूली की कार्यवाही होगी। अवैध खनिज उत्खनन करते पाए जाने पर रेत के 11 मुरूम के 02 और डोलोमाईट के 01 प्रकरण समेत कुल 14 प्रकरण दर्ज किया गया है। 6 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 17,70,912 रुपयों का जुर्माना भराया गया है। 8 प्रकरणों में अर्थदण्ड वसूली की कार्यवाही की जा रही है। दिसम्बर महीने में खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन और भण्डारण के कुल 116 प्रकरण कायम किया गया। 70 प्रकरणों का निराकरण करते हुए 32,17,772 रुपए जमा कराया गया है। 46 प्रकरणों में अर्थदण्ड वसूली की कार्यवाही की जा रही है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 में अप्रैल 2024 से दिसम्बर तक अवैध उत्खनन के 71 प्रकरण अवैध परिवहन के 506 प्रकरण और अवैध भण्डारण के 15 प्रकरण दर्ज करते हुए कुल 592 प्रकरण दर्ज किया गया है। 534 प्रकरणों का निराकारण करते हुए 1,52,89,328 रुपए जमा कराया गया है। 58 प्रकरणों में अर्थदण्ड वसूली की कार्यवाही की जा रही है।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर खनिजों के अवैध उत्खनन परिवहन/भण्डारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान को लगातार अंजाम दिया जाएगा। संयुक्त टीम में राजस्व और पुलिस विभाग का खनिज विभाग को भरपूर सहयोग मिल रहा है।









