Railway Recruitment 2025: रेलवे में 1763 पदों पर बंपर भर्ती! 10वीं पास करें अप्लाई, यहां जानें पूरी डिटेल

Railway Recruitment 2025।उत्तरी मध्य रेलवे (NCR) ने अप्रेंटिस के पदों पर एक बड़ी भर्ती निकाली है। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है।

जो रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं। कुल 1763 पदों पर यह भर्ती की जा रही है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर, 2025 से शुरू हो गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 17 अक्टूबर, 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rrcpryj.org/ पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

​पदों का विवरण और योग्यता।Railway Recruitment 2025

​यह भर्ती पांच अलग-अलग डिवीजनों के लिए है:

​प्रयागराज डिवीजन: 703 पद

​झांसी डिवीजन: 497 पद

​आगरा डिवीजन: 296 पद

​वर्कशॉप झांसी: 235 पद

​हेड क्वार्टर/एनसीआर/प्रयागराज: 32 पद

​कौन कर सकता है आवेदन?Railway Recruitment 2025

​उम्मीदवार की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) और दिव्यांगों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

​शैक्षणिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार को 50% अंकों के साथ 10वीं या 12वीं पास होना चाहिए, साथ ही उसके पास संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT द्वारा जारी आईटीआई सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

​इंजीनियरिंग ग्रेजुएट या डिप्लोमा धारक इस पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।

​चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क।Railway Recruitment 2025

​चयन: उम्मीदवारों का चयन किसी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के आधार पर नहीं होगा। बल्कि, 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

नए नगरीय निकायों का होगा तेजी से विकास... बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा..इन नगर पंचायतों को देंगे नगर पालिका का दर्जा

​आवेदन शुल्क: आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹100 का शुल्क देना होगा। हालांकि, SC/ST/PWD/ट्रांसजेंडर और महिला उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है।

Railway Recruitment 2025: रेलवे में 1763 पदों पर बंपर भर्ती! 10वीं पास करें अप्लाई, यहां जानें पूरी डिटेल

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *