CG भीषण सड़क हादसा: 3 शिक्षिकाओं समेत 5 की मौत, CM साय ने जताया दुःख

कवर्धा ।छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में चिल्फी घाटी के पास नेशनल हाईवे 30 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन शिक्षिकाओं समेत कुल 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि 5 अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के रहने वाले 5 लोग (4 महिलाएं और ड्राइवर) एक कार में मध्य प्रदेश के जबलपुर से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जा रहे थे।

कवर्धा में चिल्फी घाटी के अकालघरिया मोड़ पर उनकी कार की सामने से आ रहे एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार सभी चार महिलाओं और ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर मृतकों और घायलों की हालत बेहद खराब थी। खून से लथपथ घायलों को बड़ी मुश्किल से कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया कि, “कवर्धा जिले के चिल्फी घाटी में हुए सड़क दुर्घटना की खबर अत्यंत दु:खद है।

इस दुर्घटना में 3 महिला शिक्षिकाओं सहित कुल 5 लोगों के असमय निधन एवं कुछ के घायल होने से मन व्यथित है।”

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों के उपचार हेतु तत्काल उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं और दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

मनरेगा मजदूरों का 385 करोड़ बकाया...बिलासपुर मजदूरों का नहीं हुआ 12 करोड़ का भुगतान...फांका मस्ती में मना रहे त्योहार

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles