महाकुंभ भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम मोहन की बड़ी घोषणा, मृतकों के परिजन को 2 लाख मुआवजा देगी सरकार

Devotees Death in Maha Kumbh : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में बुधवार तड़के मौनी अमावस्या में अमृत स्नान से पहले संगम तट पर हुई भगदड़ में देश के अलग-अलग राज्यों के जान गवाने वाले लगभग 30 श्रद्धालुओं में से एमपी के भी 4 श्रद्धालुओं की जान गई है।

Devotees Death in Maha Kumbh।इस हृद्य विदारक घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का भी बड़ा बयान सामने आया है।

उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मां गंगा से दिवंगतों की पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की करबद्ध प्रार्थना की।

साथ ही घोषणा की कि, हादसे में जान गवाने वाले मध्य प्रदेश वासियों के परिजन को अतिरिक्त 2 लाख मुआवजा राशि देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतिका हुकुमबाई लोधी के साथ साथ अन्य मृतकों के परिजन को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने की घोषणा की है। जिला प्रशासन द्वारा भी नियमानुसार शोकाकुल परिवारों की हर संभव मदद भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि, उत्तर प्रदेश सरकार से समन्वय कर पार्थिव देह को एम्बुलेंस से गृह ग्राम लाने की व्यवस्था की गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं को दुर्घटनाग्रस्त होने पर उनकी तत्काल सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 0755-2708055 एवं 0755-2708059 (वल्लभ भवन, सिचुएशन रूम, भोपाल) स्थापित किया गया है। जरूरतमंद व्यक्ति दिन में किसी भी समय इन नंबरों पर कॉल कर वांछित सहायता ले सकते हैं।

सिख नेता स्वर्णजीत सिंह खालसा की बड़ी सफलता, नॉर्विच (कनेक्टिकट) के मेयर चुने गए

भगदड़ में एमपी के इन 4 लोगों की हुई मौत

मध्य प्रदेश से मौनी अमावस्या में अमृत स्नान को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था प्रयागराज पहुंचा। यहां भगदड़ में 4 की मौत हो गई। इसके अलावा, 3 लोग लापता भी बताए जा रहे हैं।

मृतकों में ग्वालियर के टेकनपुर निवासी कामता पाल, रायसेन के गैरतगंज के मोहनलाल अहिरवार (45) और इटारसी उमेश सराठे (48) की मौत की पुष्टि परिजन ने की।

वहीं छतरपुर की सुनवाहा गांव की रहने वाली हुकुम बाई लोधी परिवार के 15 लोगों के साथ महाकुंभ में स्नान करने आई थीं।

भगदड़ में उनकी मौत हो गई, जबकि बेटी दीपा (19) घायल हैं। बकस्वाहा के बुजुर्ग दपंती हरि साहू (58) और शकुंतला (55) एक अन्य लापता हैं। इधर, चित्रकूट के तरौहा के एक व्यस्त ने बहनोई चंद्रपाल कुशवाहा की मौत की जानकारी दी है।

Shri Mi

पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *