सिविल लाइन ने 5 और सीपत ने भी पकड़ा 5…पुलिस ने कुल 10 को किया गिरफ्तार…मोटरसायकल,मोबाइल,नगद बरामद

सीपत और सिविल लाइन पुलिस ने जुआरियों को किया गिरफ्तार

बिलासपुर–सिविल लाइन और सीपत पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई के दौरान कुल दस जुआरियों को पकड़ा है। रेड कार्रवाई के दौरान फ़ड से नगद समेत 52 पत्ती बरामद किया गया है। आरोपियों से मोबाइल,मोटरसायकल भी जब्त किया है। सभी के खिलाफ नियमानुसार जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।
रंगे हाथ पांच आरोपी जुआ खेलते गिरफ्तार
सीपत पुलिस के अनुसार टीम ने ग्राम खम्हरिया में रेड कार्यवाही कर जुआ खेलते अजय लहरे,कंचन सिंह, संजय केंवट,विजय केंवट,शनि कैवर्त को रंगे हाथ पकडा है। पुलिस ने फड से कुल 5450 रूपये और 52 पत्ते जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ  जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
सिविल लाइन पुलिस ने भी किया गिरफ्तार
सिविल लाइन पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर धारा 3 (2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। .पुलिस ने आरोपियों को मंगला धुरीपारा स्थित अरपा नदी के किनारे रात्रि में गिरफ्तार किया है। मध्य रात्रि में कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने नगद समेत पांच मोबाईल और दो मोटरसायल जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों का नाम अशोक चौक सरकंडा निवासी भरत जायसवाल, अमेरी निवासी राजा नेताम और अंकित भार्गव के अलावा दो नाबालिग प्रमुख हैं।

फड़वाजों पर पुलिस कार्रवाई...जुआरियों को एसडीएम कोर्ट में किया गया पेश..फरार जुआरियों की मोटर सायकल जब्त

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles