फड़वाजों पर पुलिस कार्रवाई…जुआरियों को एसडीएम कोर्ट में किया गया पेश..फरार जुआरियों की मोटर सायकल जब्त
जुआरियों के खिलाफ मस्तूरी पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर—-पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने त्योहार के मद्देनजर बेहतर पुलिसिंग का निर्देश के साथ अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने का आदेश दिया है। इसी क्रम में पुलिस ने टीम बनाकर मस्तूरी थाना क्षेत्र के कछार में धावा बोला। मौके से फऱार होने से पहले ही जुआरियों को धर दबोचा गया।
मस्तूरी पुलिस के अनुसार पुलिस कप्तान के निर्देश पर क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार आपरेशन प्रहार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबीर से जानकारी मिली कि कुछ लोग कछार में जुआ फड़ सजा कर अपनें मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम का् गठन कर मौके के लिए रवाना किया गया।
पुलिस की भनक लगते ही जुआरियों ने भागने का प्रयास किया गया। प्रयास में कुछ सफल भी रहे..लेकिन चार लोगों को पुलिस टीम ने धर दबोचा। फरार जुआरियों की मोटरसायकल समेत मौके से नगद और ताश पत्ती बरामद किया गया है। इस दौरान पकड़े गये चार जुआरियों कोमल भार्गव निवासी पुराना बस्ती पारा कछार, श्याम सुंदर राठौड़ उर्फ छोटू राठौड़ निवासी भदौरा, फेकू राम पंकज निवासी मिशनपारा रिसदा और आशीष सिंह चौहान निवासी रामसागर पारा रिसदा को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया ।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






