ChhattisgarhBilaspur NewsJob/VacancyLifestyleMadhya Pradesh NewsRajasthan NewsReligion

तीरदांजो को मुखिया का बड़ा तोहफा..एसईसीएल खर्च करेगा करोड़ों रूपये…राष्ट्रीय फलक पर मिलेगी बिलासपुर को नई पहचान

ढाई करोड़ की लागत से होगा तीरंदाजों की सुविधाओं का विस्तार

बिलासपुर….बिलासपुर जिले के धनुर्धारियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश मुखिया के आदेश पर एसईसीएल ने तीरंदाजों की प्रतिभा को पहचान देने ढाई करोड़ का एलान किया है। कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर एसईसीएल ने जिले के तीरदांजों के समग्र विकास को लेकर हरसंभव मदद का वादा भी किया है। बिलासपुर में तीरंदाजी को बढ़ावा दिए जाने को लेकर केन्द्रीय मंत्री  तोखन साहू और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साव के प्रति आभार जाहिर किया है।
प्रदेश में बिलासपुर जिले को तीरंदाजों का केन्द्र कहा जाता है। जिले के कोटा विकासखण्ड स्थित घने जंगलों के बीच शिवतराई गांव में देश के कोने कोने से लोग तीरंदाजी का प्रशीक्षण लेने आते हैं। सीमित संसाधनो के बीच शिवतराई के छात्र पिछले डेढ़ दशक से प्रदेश और देशा का नाम तीरंदाजी की दुनिया में रोशन कर रहे हैं।
 
बिलासपुर का नाम किया रोशन
जानकारी देते चलें कि शिवतराई से तीरंदाजी में प्रशिक्षितअब तक सैकड़ों तीरदांजों ने बिलासपुर का नाम देश में रौशन किया है। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांव में और खासकर आदिवासी क्षेत्रों के विकास और छिपी प्रतिभाओं को खुला आसमान देने को लेकर पीएम जनमन योजना की शुरूआत की है। योजना का मूल उद्देश्य आदिवासी क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को न केवल बाहर लाना बल्कि सम्मान और अधिकार भी दिलाना है।
साबित होगा मील का पत्थर
इसी क्रम में प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय के विशेष आदेश पर जिला प्रशासन कोटा ब्लॉक के आदिवासी क्षेत्रों के समग्र विकास को लेकर ना केवल गंभीर है। बल्कि पीएम जनधन योजना के तहत क्षेत्र में विकास के कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शिवतराई,बहतराई समेत जिले के तीरंदाजों के लिए ढाई करोड़ की लागत से आधारभूत संरचनाओं का विकास मील का पत्थर साबित होगा।
बिलासपुर के प्रति मुख्यमंत्री ने जताया प्यार
  मालूम हो कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री साय ने बिलासपुर में खेल और खिलाड़ियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए करोड़ों रूपए के निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया। संजय तरण पुष्कर स्थित स्पोर्टस कॉम्पलेक्स को खिलाड़ियों को समर्पित किया। उन्होने जोर देते हुए कहा कि बिलासपुर को सर्वसुविधा युक्त स्पोर्टस सेन्टर की जरूरत थी। नवनिर्मित स्पोर्टस सेन्टर में टेनिस विलियर्डस, स्नूकर समेत सभी प्रकार के इण्डोर आउटडोर खेल की सुविधा है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अत्याधुनिक जिम सेन्टर पहुंचकर हाथ भी आजमाया। मुख्यमंत्री ने मल्टी पर्पज स्कूल पहुंचकर मैदान का लोकार्पण किया। साथ ही सर्वसुविधायुक्त हास्टल खिलाड़ियों को समर्पित किया।
जिला प्रशासन के अनुसार एसईसीएल से अनुदान प्राप्त राशि से मुख्यमंत्री की मंशा अनुरूप तीरंदाजों के लिए अतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तीर कमान की खरीदी होगी। खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। कम्प्यूटर, स्टेशनरी, फर्निचर समेत अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखकर एम्बुलैंस की भी व्यवस्था होगी।
कलेक्टर ने किया स्वागत
        जानकारी देते चलें कि बहतराई तीरंदाजी अकादमी में इस समय 28 बालक-बालिका प्रशिक्षणरत हैं। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करते हुए पदक अर्जित कर रहे हैं।वर्तमान में अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों के पास 5 रिकर्व और इण्डियन राउण्ड के ही खेल उपकरण उपलब्ध है। एसईसीएल के सहयोग से अब खिलाड़ियों को रिकर्व और कम्पाउण्ड के अत्याधुनिक उपकरण प्राप्त हो सकेंगे। खिलाड़ियो की शूटिंग तकनीक को और अधिक विकसित करने के लिए वीडियो एनालिसिस के अलावा साफ्टवेयर का क्रय किया जाएगा। इससे खिलाड़ियों की स्किल को बढ़ाया मिलेगा। खेल और खिलाड़ियों के प्रति सकारात्मक नजरिया रखने वाले कलेक्टर अवनीश शरण ने सीएसआर मद से खिलाड़ियों के लिए मिली राशि का स्वागत किया है।
बूथ करें मजबूत...जल्द ही होगा तारीख का एलान...बैठक में बोले अमर..चुनाव कोई भी लड़े..हमें तो करना है पार्टी का काम

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा… More »
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close