मयाली नेचर कैम्प में ऑनलाईन बुकिंग प्रारंभ

जशपुर/ जिले के कुनकुरी परिक्षेत्र अन्तर्गत स्थित मयाली नेचर कैम्प सभी ऋतुओं में एक मनोहारी दृश्य के रूप में प्रतीत होता है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
यह क्षेत्र साल के लहलहाते वनों से आच्छादित है जिससे छोटी बड़ी नालायें वृहद संख्या में निकलती है जो कि नीचे जाकर मैदानी इलाकों को जीवन्त बनाती है। यह क्षेत्र जशपुर जिले को प्रकृति का अनुपम उपहार है।
मयाली नेचर कैम्प देवबोरा तथा मयाली ग्राम के बीच में स्थित है।
यह स्थान पारिवारिक सदस्यों तथा मित्रों के साथ, जो साहसिक कार्य पसंद करते हैं उनके लिये लंबी दूरी की पैदल यात्रा के लिये भी उपयुक्त स्थल है। वर्तमान में मयाली नेचर कैम्प में ऑनलाईन गेटमनी सुविधा प्रारंभ की गई है। आम जनमानस से अपील किया जाता है कि अधिक से अधिक संख्या में ऑन लाईन सुविधा का लाभ उठाएं।




58.png?w=390&resize=390,220&ssl=1)




