Bilaspur NewsMadhya Pradesh NewsRajasthan News

मुख्यमंत्री ने खोला विकास का पिटारा..किया नाइट लैंडिंग का वादा..बोले..सांय सांय हो रहा विकास..कलेक्टर को नवाचार की बधाई

मुख्यमंत्री ने सुरक्षा ही नहीं शिक्षा और गुणवत्ता का दिया भरोसा

बिलासपुर—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तखतपुर ब्लॉक के जेएमपी शासकीय स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में जिले को 451 करोड़ 25 लाख की लागत के 134 विकास कार्यो की सौगात दी।  इनमें 143 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से 69 विकास और निर्माण कार्याे का लोकार्पण किया।  307 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली 65 कार्यो का भूमिपूजन एवं शिलान्यास शामिल है।
तखतपुर के लिए खोला पिटारा
 मुख्यमंत्री ने तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह के अनुरोध पर तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बेड संख्या 30 से बढ़ाकर 50 बेड अस्पताल करने, तखतपुर नगर पालिका में चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़, तखतपुर में बाबा गुरूघासीदास जयंती उत्सव के लिए 5 लाख रुपए देने समेत अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के चयनित 142 कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी को पूरी करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री की सभी गारंटिया सांय-सांय पूरी हो रही हैं।  कार्यक्रम में केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने की।
सांय सांय पूरी हो रही गारंटी
  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि मोदी की हर गारंटी पूरा हो रही है। पिछले 1 साल में बहुत सारे काम हमने किए हैं। किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान कर रहे हैं। महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की 70 लाख महिलाओं को हर महीना 1000 रूपए दे रहे हैं। किसानों को धान खरीदी की प्रोत्साहन राशि का एकमुश्त भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया तेंदूपत्ता की पारिश्रमिक दर 4000 से बढ़कर 5500 रूपए किया हैं। रामलला दर्शन योजना भी हमने बनाई और क्रियान्वित की। राज्य में अब तक 20 हजार से ज्यादा रामभक्त रामलला का दर्शन कर चुके हैं।
नाइट लैंडिंग सुविधा का वादा
  मुख्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर हवाई अड्डे में आगे भी तेजी से विकास होगा।, नाइट लैंडिंग की लैंडिंग की सुविधा जल्द मिलेगी। केंद्रीय उद्यान मंत्री से दिल्ली में मुलाकात की है। उन्होंने जल्द नाइट लैंडिंग सुविधा के लिए भरोसा दिलाया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि डबल इंजन की सरकार का फायदा राज्य को मिल रहा है ।मजबूती से हमारी सरकार नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने का बीड़ा हमने उठाया है ।
मंत्रियों का जमावड़ा
 कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक सर्वश्री धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, सुशांत शुक्ला, दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान, तखतपुर नगर पालिका अध्यक्ष, श्रीमती अमरीका कृष्णा साहू, संभाग आयुक्त श्री महादेव कावरे, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में तखतपुर के लोग मौजूद थे।
केन्द्रीय मंत्री ने किया संबोधन
           कार्यक्रम को केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने भी संबोधित किया। तोखन साहू ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है । सरकार बनते ही 18 लाख आवास गरीबों को समर्पित किया गया। किसानों को 2 साल का बकाया बोनस भी एकमुश्त दिया गया।  उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले को 452 करोड़ के विकास कार्याे की सौंगात दी है। हमारी प्रतिबद्धता जनता और विकास कार्यो के प्रति है।
मुख्यमंत्री की घोषणाएं
तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  बेड संख्या 30 से बढ़ाकर 50 बेड अस्पताल किया गया। तखतपुर में चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़ का एलान। नगरपालिका को एक फायर ब्रिगेड देने की घोषणा।, करनकांपा हाइ स्कूल का उन्नयन कर हायर सेकेंडरी किया।, मोछ में हाइ स्कूल भवन निर्माण की स्वीकृति। तखतपुर में बाबा गुरु घासीदास जयंती उत्सव के लिए 5 लाख देने की घोषणा। बेलतरा तहसील के ग्राम नगोई में तहसील का लिंक कोर्ट लगाने की घोषणा की।
हितग्राहियों को चेक..कलेक्टर को बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 3 हजार 883 हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने बाइक एंबुलेंस के लिए कलेक्टर की पीठ थपथपाई।  तखतपुर में आयोजित  सभा में जिला प्रशासन से संचालित बाइक एंबुलेंस सेवा की जमकर तारीफ की। जिला कलेक्टर अवनीश शरण को नवाचार के लिए बधाई दी। जानकारी देते चलें कि  जिला प्रशासन ने प्रधानमंत्री जनमन योजना की मंशा अनुरूप जंगली क्षेत्रों के निवासियों के लिए 7-8 महीना पहले  लांच की। कोटा विकासखंड का उत्तरी हिस्सा वनों और नदी नालों से अटा पड़ा है। बारहों महीने चार पहिया वाहन गांवों तक नहीं पहुंच सकते। जिसके कारण लोग अस्पताल तक नहीं पहुंच सकते थे। क्षेत्र के दौरे में कलेक्टर ने स्वयं कठिनाई को महसूस किया। डीएमएफ मद से 4 बाइक एंबुलेंस की स्वीकृति दी। ये
गर्भपात की याचिका ...स्पेशल कोर्ट ने दिया कलेक्टर को आदेश... मेडिकल बोर्ड का करें गठन..26 दिसम्बर को पेश करें रिपोर्ट

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा… More »
Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close