अमर ने कराया सैकड़ों को भाजपा में प्रवेश..कहा..नहीं टूटने दूंगा जनता का विश्वास..सरकारी की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं

अमर ने कहा...जनता के विश्वास को नहीं टूटने दूंगा

 बिलासपुर—नगर विधायक अमर अग्रवाल ने नगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 56 में आयोजित सदस्यता अभियान में शिरकत किया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने अमर की अगुवाई में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर नगर विधायक प्रति आभार जाहिर किया। पूर्व मंत्री ने इस दौरान केन्द्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आमजन से परिचित कराया। साथ ही योजनाओं का लाभ उठाकर प्रदेश के विकास में कदम से कदम मिलाकर चलने को कहा।
 बूथ क्रमांक 56 में आयोजित भाजपा के सदस्या अभियान कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नगर विधायक अमर अग्रवाल ने शिरकत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भाग लिया। अमर ने इस दौरान केन्द्र और राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजना से आमजन को परिचित कराया। भाजपा की रीति नीति से प्रभावित और उत्साहित सैकड़ों लोगों ने अमर के हाथों पार्टी में शामिल होकर खुशी जाहिर किया।
इस अवसर पर नगर विधायक,  पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि  सदस्यता अभियान भाजपा की रीति नीति के साथ लोककल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना है। जनता के बीच पहुंचकर राष्ट्रनिर्माण और जनसेवा के संकल्प का अलख जगाना है। नगरवासियों ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों के प्रति समर्थन प्रकट कर सरकार के कार्यों पर मुहर लगाया है। अमर ने कहा पार्टी का उद्देश्य सिर्फ सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि हर नागरिक तक विकास और कल्याण की योजनाओं को पहुंचाना है।

बिलासपुर की प्रगति का लिया संकल्प
भाजपा में शामिल होने वाले नगरवासियों ने कहा कि बिलासपुर की प्रगति और समृद्धि के लिए पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। भाजपा के नेतृत्व और अमर अग्रवाल की अगुवाई में शहर के विकास को नई ऊंचाई देंगेै। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवसदस्यों के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता विशेष रूप से मौजूद रहे।
चुनाव में हार की डर से परिसीमन का खेल..पूर्व विधायक का आरोप..अधिकारियों ने किया कांग्रेस वार्डों की सीमाओं से खिलवाड़

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles