मुख्यमंत्री ने किया सेवा सदन का लोकार्पण..उपस्थित लोगों ने किया पारम्परिक लोकनृत्य, पुष्प वर्षा..सीएम ने कहा..सुनी जाएंगी सबकी समस्याएं

आतिशबाजी के बीच मुख्यमंत्री ने किया विधायक कार्यालय का लोकार्पण

बिलासपुर—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नूतन कालोनी बेलतरा विधायक कार्यालय सेवा सदन का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक, बेलतरा विधायक धरमजीत सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,भाजपा जिला ग्रामीण अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने शिरकत किया।स्थानीय विधायक सुशांत शुक्ला ने बताया कि विधायक कार्यालय में बकायदा जन दर्शन कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को नाम केवल सुना जाएगा बल्कि शासन प्रशासन के सहयोग से समस्याओं को दूर किया जाएगा।
  मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को अब समस्याओं को लेकर अब इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं है। कार्यालय में सबकी सुनवाई होगी। समस्याओं का निदान भी किया जाएगा। कार्यक्रम के पहले सेवा सदन पहुंचते ही उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री और अतिथियों का पुष्पवर्षा के साथ पारम्परिक करमा नृत्य पेश कर स्वागत किया। जमकर आतिशबाजी भी की। वेदपाठी ब्राह्मणों ने शंख ध्वनि कर स्वस्ति वाचन किया । भाजपा की महिला नेत्रियों ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।
सुशान्त शु्कला ने बताया कि मंगलवार छोड़कर प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आम लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा। शासन प्रशासन के सहयोग से सबी की समस्याओं का निराकरण की दिशा में काम किया जाएगा।
कांग्रेस ने किया जिला पंचायत प्रत्याशियों के नाम का ऐलान.. मैदान में महेंद्र गंगोत्री अनीता शुक्ला और सीमा श्रीवास... क्षेत्र क्रमांक 7 और 8 को किया मुक्त

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *