Chhattisgarh

आईजी की किस बात ने किया उप राष्ट्रपति को तारीफ के लिए मजबूर..धनखड़ ने दोनो हाथ से पकड़ा संजीव शुक्ला का हाथ..पूछा..क्या है आपकी…

धनखड़ ने कहा..आईजी की हाइट प्रभावित करने वाला

बिलासपुर–भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ निर्धारित समय पर प्रोटोकाल के अनुसार आज अल्प प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे से अधिक समय देकर दिल्ली रवाना हो गये। निर्धारित समय पर पंडित सुन्दर लाल विश्वविद्यालय हेलीपेड पहुंचते ही जिला के आलाधिकारियों ने उप राष्ट्रपति का गरिमामय स्वागत किया। परिचय के दौरान उप राष्ट्रपति की नजर आईजी डॉ.संजीव शुक्ला पर भी गयी। दोनो हाथ पकड़कर नाम और पद का परिचय लिया। उन्होने बातों ही बातों में हाइट पूछकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव को बधाई दी।

Join Our WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे 

हेलीपेड पर उतरते ही जिला के आलाधिकारियों ने देश के उपराष्ट्रपति का फूल माला गुलदस्ता के साथ स्वागत किया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक डॉ.संजीव शुक्ला ने भी उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। परिचय के दौरान उप राष्ट्रपति धनखड़ डॉ.संजीव शुक्ला को देखकर ठिठक गए। उन्होने तत्काल पूछा कि आपकी हाईट क्या है। डॉ.संजीव शुक्ला ने परिचय के दौरान बताया कि हाइट 6 फिट 5 इंच है। इतना सुनते ही उप राष्ट्रपति गदगद हो गए। उन्होने तत्काल हैलीपेड पर मौजूद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तरफ देखा।

          उप राष्ट्रपति ने कहा कि अच्छी कद काठी वाले अधिकारी को भर्ती किया है। उन्होने हाइट की जमकर तारीफ की। इसके लिए डॉ.संजीव शुक्ला को भी बधाई दी। धनखड़ ने दुहराया कि बहुत कम ऐसी हाइट के अधिकारी देखने को मिलते है। वह भी देश के क्षेत्र विशेष में।

        जानकारी देते चलें कि हरियाणा पंजाब क्षेत्र में 6 फिट से अधिक कद काठी का होना सामान्य है। उप राष्ट्रपति की हाईट भी सामान्य से थोड़ी ज्यादा है। बिलासपुर छत्तीसगढ़ में हरियाणा की औसत हाइट को छत्तीसगढ़ बिलासपुर में देखना किसी में भी आकर्ण पैदा करता है। उप राष्ट्रपति को भी दीक्षांत समारोह के पहले परिचय के दौरान आईजी की हाइट ने प्रभावित किया। और डॉ.संजीव शुक्ला को प्रोत्साहित करने को मजबूर किया।

     इस दौरान हेलीपेड़ पर मौजूद अधिकारियों ने भी खुशी जाहिर की। उप राष्ट्रपति की शुभकामना के प्रति आभार भी जाहिर किया। मुख्यमंत्री ने भी उप राष्ट्रपति की बातों का समर्थन कर आईजी डॉ.संजीव शुक्ला को बदाई दी है।

सीमेन्ट मूल्य वृद्धि का विरोध...कांग्रेस नेताओं ने कहा...चौधरी टैक्स से जनता की हालत खराब...IG से किया FIR का विरोध

        बताने की जरूरत नहीं है कि फिल्म से लेकर सामान्य जीवन तक मूंछ और हाइट को लेकर कई पटकथाएं देखने को सुनने को मिलती है। आज हेलीपेड़ में आईजी की हाइट ने उप राष्ट्रपति धनखड़ को तारीफ करने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के बाद शहर से लेकर प्रदेश में जमकर चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
CG News | Chhattisgarh News Latest Hindi| Breaking News| India News
close