किसान पुत्र बना छत्तीसगढ़ का नया DGP… 1992 बैच के IPS है अरुण देव,,, 5 को जुनेजा हों जाएंगे रिटायर्ड

रायपुर।छत्तीसगढ़ पुलिस में 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को डीजीपी का प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान डीजीपी अशोक जुनेजा 5 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद स्थायी डीजीपी की औपचारिक घोषणा होगी।
अरुण देव गौतम का सम्बंध किसान परिवार से है..अरुण देव गौतम का जन्म 2 जुलाई 1967 को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के अभयपुर गांव में हुआ। देव गौतम पांच भाइयों और एक बहन के साथ किसान परिवार में पले-बढ़े। शुरुआती शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल में हुई। आगे की पढ़ाई के लिए वे प्रयागराज चले गए।
–राजकीय इंटर कॉलेज, इलाहाबाद से दसवीं और बारहवीं पूरी की। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए (आर्ट्स) और राजनीति शास्त्र में एमए किया।जेएनयू, दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय कानून में एमफिल की डिग्री ली।यूपीएससी की पहली कोशिश असफल रही, लेकिन दूसरी बार में आईपीएस बने।
अरुण देव 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी बने 12 अक्टूबर 1992 को आईपीएस की सेवा ज्वाइन की।मध्यप्रदेश कैडर मिला, पहली पोस्टिंग जबलपुर में प्रशिक्षु आईपीएस के रूप में हुई।सात जिलों के एसपी रहे बिलासपुर में सीएसपी, फिर एसडीओपी कवर्धा और एडिशनल एसपी भोपाल बने।
राजगढ़ जिले में पहली बार एसपी बने। मध्य प्रदेश पुलिस की 23वीं बटालियन के कमांडेंट भी रहे।अब अरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ के कार्यवाहक डीजीपी के रूप में कार्यभार संभालेंगे। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद स्थायी डीजीपी की नियुक्ति होगी।









