कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास को कारण बताओ… नोटिस पीसीसी ने जारी किया आदेश.. 3 दिनों में देना होगा जवाब

प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने का आरोप

बिलासपुर… प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के नेता त्रिलोक श्रीवास को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। पीसीसी से जारी आदेश में बताया गया है कि नगर निगम चुनाव वार्ड क्रमांक 68 स्वामी रामकृष्ण परमहंस के अधिकृत प्रत्याशी ने खिलाफ त्रिलोक श्रीवास चुनाव प्रचार कर रहे हैं ।

पीसीसी से  जारी नोटिस के अनुसार प्रत्याशी ने लिखित शिकायत कर जानकारी दी है कि त्रिलोक श्रीवास  निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इससे अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशी को सीधा प्रभाव पड़ रहा है। कांग्रेस पार्टी ने विचार विमर्श के बाद फैसला किया है कि इससे त्रिलोक श्रीवास के इस कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

ऐसा किया जाना अनुशासनहीनता के दायरे में आता है। नोटिस में बताया गया है कि त्रिलोक श्रीवास को तीन दिनों के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सामने स्पष्टीकरण देना होगा।

स्पष्टीकरण यथोचित नहीं पाए जाने अथवा जवाब पेश नहीं करने की सूरत में एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है । पीसीसी कार्यालय से यह आदेश प्रभारी महामंत्री संगठन एवं प्रशासनिक मलकीत सिंह वेदु के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

कलेक्टर ने जारी किया फरमान...खाद्य टीम का किराना स्टोर समेत अलग अलग स्थानों पर धावा...104 क्विंटल से अधिक धान बरामद

Bhaskar Mishra

पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 16 साल का अनुभव।विभिन्न माध्यमों से पत्रकारिता के क्षेत्र मे काम करने का अवसर मिला।यह प्रयोग अब भी जारी है।वर्तमान में CGWALL में संपादकीय कार्य कर रहा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *