CG NEWS:वंदे मातरम मित्र मंडल का आयोजनः व्याख्यान के मुख्य वक्ता होंगे विष्णु शंकर जैन

CG NEWS:बिलासपुर। वंदे मातरम मित्र मंडल बिलासपुर के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। यह व्याख्यान हिंदू धर्म :चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर होगा। व्याख्यान का आयोजन 25 अगस्त रविवार को शाम 5 बजे सिम्स ऑडिटोरियम में होगा। जिसमें मुख्य वक्ता सनातन धर्म और संस्कृति के योद्धा, सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्य क्षेत्र (मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ )के क्षेत्र संघ चालक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सैना होंगे। कार्यक्रम के संयोजक महेंद्र जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम शंख वादन के साथ शाम 4:59 बजे प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने भाइयों एवं बहनों से समय से कम से कम 5 मिनट पूर्व स्थान ग्रहण करने का अनुरोध किया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









