फरार शराब तस्कर आरक्षक गिरफ्तार…बर्खास्तगी के बाद काट रहा था फरारी…शराब तस्करों को देता था संरक्षण..अब जेल
शराबियों की धरजांच पड़ताल के दौरान

बिलासपुर–शराब तस्करी और तस्करों को संरक्षण देने वाले फरार आरोपी आरक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरक्षक को पुलिस कप्तान ने बर्खास्त भी कर दिया है। आरक्षक नीलकमल राजपूत सकरी थाना में पदस्थ था। शराब तस्करी मामला सामने आने के बाद आरोपी आरक्षक फरार चल रहा था। पूछताछ के बाद आरोपी नीलकमल को जेल दाखिल कराया है।
जानकारी देते चलें कि थाना सरकण्डा़ क्षेत्र स्थित पुलिस सहायता केन्द्र प्रभारी ने अभियान चलाकर मोपका चौक में एक कार को भारी मात्रा में शराब का अवैध परिवहन करते पकड़ा। अभियान के दौरान आरोपी नवीन बोले उर्फ भज्जी, दयालबंद और बलराम यादव, टिकरापारा को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से पर 5 बोरियों में 87 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया। पुलिस ने कार्रवाई कर कार समेत शराब जब्त किया।
कार तलाशी के दरान पुलिस टीम ने खाकी वर्दी, आर. नीलकमल सिंह राजपूत का एसबीआई खाता, चेक बुक और परिचय पत्र बरामद किया। पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि बरामद शराब पुलिस वाले नीलकमल राजपूत का है। आरक्षक और पुलिस वर्दी के आड़ में नीलकमल राजपूत भारी मात्रा में अवैध मदिरा की तस्करी करता है। इसके अलावा अन्य अपराधिक गतिविधियों को संरक्षण देता है। मामला सामने आने के बाद सकरी थाना में पदस्थ आरोपी आरक्षक नीलकमल फरार हो गया। शराब की अवैध तस्करी मे नाम सामने आने पर पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने तत्काल नीलकमल को सस्पेन्ड कर जांच पड़ताल करने को कहा।
पतासाजी के दौरान आरोपी पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही पुलिस कप्तान ने भारतीय संविधान की विशेष शक्तियों के तहत नीलकमल को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के सामने पेश कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे






