आपरेशन प्रहार…जोंधरा में देशी महुआ शराब बरामद…आरोपी गिरफ्तार…पूछताछ के बाद मिलाप दास को भेजा गया जेल
आपरेशन प्रहार अभियान में पुलिस को सफलता

बिलासपुर—आपरेशन प्रहार अभियान के दौरान पचपेढ़ी पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री को लेकर ग्राम जोंधरा में धावा बोला। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान करीब 6 लीटर से अधिक मात्रा में देशी शराब बरामद किया है। आरोपी मिलाप दास के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कराया है।
पचपेढ़ी पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर थाना क्षेत्र के जोंधरा में धावा बोला। पुलिस टीम ने रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी मिलाप दास के ठिकाने से करीब 6 लीटर देशी मदिरा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार लगातार जानकारी मिल रही थी कि आरोपी मिलाप दास देशी महुआ शराब बनाने के साथ अवैध बिक्री भी करता है।
पुख्ता जानकारी के बाद मिलाप के ठिकाने पर धावा बोला गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपराध कबूल किया। शराब बरामद करने के साथ ही आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे









