CG NEWS:महापौर /अध्यक्ष के आरक्षण की तारीख अगले साल के लिए आगे बढ़ी, अब इस दिन होगा आरक्षण

CG NEWS:रायपुर।नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने  छत्तीसगढ़ में नगर निगमों के महापौर और नगर पालिका – नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण की तारीख आगे बढ़ा दी है। पहले से घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 27 दिसंबर शुक्रवार को राजधानी रायपुर में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने वाली थी। अब 7 जनवरी मंगलवार को आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

CG NEWS:महापौर /अध्यक्ष के आरक्षण की तारीख अगले साल के लिए आगे बढ़ी, अब इस दिन होगा आरक्षण

संचालनालय नगरी प्रशासन विकास विभाग ने 2024 -25 में होने वाले प्रदेश के नगरीय निकायों के आम चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के नगर निगम महापौर तथा  नगर पालिका- नगर पंचायत अध्यक्ष के पद के आरक्षण के लिए 27 दिसंबर शुक्रवार की तारीख तय की थी। इस दिन सुबह 10:30 बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज परिसर, रायपुर में नगर निगम के महापौर और नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के अध्यक्षों के पदों का आरक्षण किया जाना था। विभाग ने एक सूचना जारी कर यह जानकारी दी है कि इसे अपरिहार्य कारणों  से स्थगित कर दिया गया है। यह कार्रवाई 7 जनवरी मंगलवार को पूर्व नियत स्थल और समय पर संपादित की जाएगी। ऐसी स्थिति में कार्रवाई के अवलोकन के लिए इच्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि समय व स्थान पर उपस्थित रह सकते हैं।

Shani Gochar 2025: शनि देव की चाल में बड़ा बदलाव, मार्च तक इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!

Related Articles