CG NEWS:शिक्षा विभाग में अनुकम्पा नियुक्ति, DEO ने मंगाई दावा – आपत्ति

CG NEWS:बिलासपुर।जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों के छानबीन के क्रम में सात दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 2 आवेदकों ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं।
डीईओ ने बताया कि मस्तूरी विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परसाही में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. श्री भानु प्रताप सिंह राजपूत के परिवार से उनके पुत्र श्री आदित्य सिंह राजपूत एवं बिल्हा विकासखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहतराई में सहायक ग्रेड 02 के पद पर कार्यरत स्व. श्री विनय कुमार सोनी के परिवार से उनकी पुत्री कुमारी सिवानी सोनी ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।
आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे सात दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्रमांक 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।

खाद्य और राजस्व टीम छापा...दो अलग अलग ठिकानों से बरामद हुआ धान का अवैध स्टॉक ...दोनों मामलों में अपराध दर्ज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *