घटना को अंजाम देकर फरार तीनों आरोपी गिरफ्तार..खपरगंज में पुलिस ने तलवार के साथ आदतन आरोपी को पकड़ा..चारो को जेल
अलग अलग थाना पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

बिलासपुर—थाना क्षेत्र में अशांति फैलाने के जुर्म में सरकन्डा पुलिस ने बाबू अली के बाद चाकू समेत फरार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विवाद के बाद बाबू अली को पकड़ कर जेल दाखिल कराया गयाथ जबकि तीनों आरोपी फरारी काट रहे ते। गिरफ्तारी के बाद तीनों को जेल दाखिल कराया गया है। इसी तरह सिटी कोतवाली पुलिस ने भी खपरगंज से आदतन बदमाश को तलवार के साथ पकड़ा है। अपराध दर्ज कर जेल दाखिल कराया है।
सरकन्डा पुलिस ने गणेश उत्सव के दौरान मारपीट के बाद फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अशोक नगर निवासी दुर्गेश दास मानिकपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था। एफआईआर की सूचना पर चारो आरोपी फरार हो गये। रिपोर्ट में दुर्देशदास ने बताया कि चचेरा भाई प्रीतदास मानिकपुरी के साथ अशोकनगर पानी टंकी के पास गणेश उत्सव देखने गया। इसी बीच बाबू अली अपने कुछ साथियों के साथ आया और गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने ईंट पत्थर लकड़ी और किसी नुकीली वस्तु से मारना पीटना शुरू कर दिया। हमले में चचेरे भाई प्रीतदास के सिर, हाथ, कान, कमर में चोट पहुंची।
रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपियों की पता साजी की गयी। ईरानी मोहल्ला निवासी समीर उर्फ बाबू अली को 15 सितम्बर 24 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया । एक बार फिर बाबू अली के साथी सागर श्रीवास, अविश श्रीवास और सादिक खान फरार हो गए। मुखबीर की सूचना पर तीनों आरोपियों को 24 अक्टूबर को घेराबंदी कर चांटीडीह में घूमते हुए पकड़ा गया। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपियों से चाकू भी बरामद किया गया।
आदतन बदमाश को जेल
सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बोहरा मस्जिद खपरगंज के पास तलवार लेकर घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी का नाम मोहम्मद लाईक ऊर्फ लईक है। बीएनएस की धारा 94 के तहत आरोपी की वीडियो की गयी। आर्म्स एक्ट 25, 27 के तहत गिरफ्तार करने के बाद जेल दाखिल कराया गया। आरोपी को पहले भी कई गंभीर धाराओं के तहत कराया गया है।








