CG NEWS:17 विकलांग केलिपर्स के सहारे चलने लगे,अ.भा.विकलांग चेतना परिषद का अभिनव आयोजन

CG NEWS:बिलासपुर/स्व.गीतादेवी रामचंद्र अग्रवाल की पुण्य स्मृति में अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद का जो 61वाँ निःशुल्क विकलांग शल्य शिविर जिला चिकित्सालय में संपन्न हुआ था,जिसमें 17 विकलांगों के प्लास्टर हटाकर कैलिपर्स के सहारे चलने का कार्य आज संपन्न हुआ।
Join WhatsApp News Group यहाँ क्लिक करे
Join Telegram News Group यहाँ क्लिक करे
इस अवसर पर अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.विनय कुमार पाठक,राष्ट्रीय महामंत्री मदन
मोहन अग्रवाल,राष्ट्रीय संगठन मंत्री डी.पी. गुप्ता, राजेश पाण्डेय,मुरारी लाल परमार,आर.के.गेंदले के साथ पैरामेडिकल स्टाफ के सर्व श्री महेश पटेल,दुर्गा यादव,बग्गू टण्डन,डॉ. एस.जैना,डॉ.अदिति,पंकज कुमार, डॉ.गोपेंद्र दीक्षित,का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही साथ नवजीवन हास्य योग केन्द्र के सदस्यों ने अपनी भागीदारी निभाई ।









