CG NEWS:शिक्षक सीधी भर्ती -2023ः काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन की समय सारणी निरस्त

CG NEWS:रायपुर। शिक्षक सीधी भर्ती 2023 के सिलसिले में लोक शिक्षण संचालनालय ने एक सूचना जारी की है। जिसके मुताबिक सहायक शिक्षक पद की पंचम चरण की भर्ती परीक्षा प्रक्रिया की काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन की समय सारणी को निरस्त कर दिया गया है। 

लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि उच्च न्यायालय में पारित निर्णय के अनुक्रम में सहायक शिक्षक पद की पंचम चरण की भर्ती प्रक्रिया की काउंसलिंग एवं दस्तावेज सत्यापन की समय सारणी संचालनालय की ओर से 24 जनवरी 2025 को जारी की गई थी। तीन फरवरी को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने एक याचिका की सुनवाई करते हुए आदेश दिया है।जिसमें निर्देशित किया गया है कि न्यायालय की पूर्व अनुमति के बिना आगामी काउंसिलिंग प्रक्रिया में कोई भी अगला आदेश पारित न करें। हाई कोर्ट के निर्देश के परिपालन में सहायक शिक्षक पद की पंचम चरण की भर्ती प्रक्रिया के संबंध में 24 जनवरी 2025 को जारी सूचना को निरस्त किया जाता है। संचालनालय द्वारा सहायक शिक्षक पद की पंचम चरण की भर्ती प्रक्रिया के संबंध में संशोधित सूचना पृथक से जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे विभाग की वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें।

छत्तीसगढ़ : भाजपा के 'अटल विश्वास पत्र' पर टीएस सिंह देव ने उठाए सवाल, कहा- क्यों पड़ी नाम बदलने की जरूरत 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *